{"_id":"59857fee4f1c1bb7268b4650","slug":"protest-for-cleanliness-drive-on-mobile-tower","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में सफाई के लिए जमीन नहीं हवा में हुआ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में सफाई के लिए जमीन नहीं हवा में हुआ प्रदर्शन
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 05 Aug 2017 01:51 PM IST
विज्ञापन
मोबाइल टावर पर चढ़े कार्यकर्ता
राष्ट्रव्यापी जनता पार्टी के कार्यकताओं ने शनिवार सुबह अलीगंज में एक मोबाइल टावर पर चढ़कर स्वच्छता के लिए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
प्रदर्शनकर्ताओं ने यह प्रदर्शन का ध्यान अपने क्षेत्र में फैली गंदगी की ओर आकर्षित करने के लिए किया। उन्होंने प्रशासन पर अरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन ने अपनी आंखे बंद की ली हैं।
विज्ञापन
शहर मे हर तरफ गन्दगी ही गन्दगी है। कहीं नालियां बह रही हैं तो कहीं सीवर के चैम्बर खुले पड़े हैं। पार्क कूड़ाघर में तब्दील हो गए हैं।
इसी वजह से क्षेत्र में बीमारियों का कहर बरपा हुआ है। वर्षों से हम क्षेत्रवासी इस समस्या से जूझ रहे हैं। प्रधानमंत्री योगी द्वारा स्वच्छता अभियान चलाए जाने के बाद भी योगी सरकार का ध्यान इस ओर नहीं गया।
विज्ञापन
प्रदर्शन के संयोक प्रभू राय ने कहा कि वह इस आंदोलन को यहीं समाप्त नहीं करेंगे। यदि जरूरत पड़ी तो दिल्ली तक जाउंगा।