फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Protest by monks in Lucknow.

वाराणसी में साधुओं पर लाठीचार्ज के खिलाफ आक्रोश

Sat, 26 Sep 2015 11:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 26 Sep 2015 11:18 AM IST
विज्ञापन
Protest by monks in Lucknow.

वाराणसी में गंगा में प्रतिमाओं के विर्सजन की मांग करने वाले साधुओं पर पुलिस के लाठीचार्ज के विरोध में मनकामेश्वर मंदिर मठ की महंत देव्या गिरी के नेतृत्व में शुक्रवार को जीपीओ पर धरना प्रदर्शन किया गया।

विज्ञापन


इस दौरान महंत ने कहा कि, जितना नदियों में प्रदूषण के खिलाफ साधु संत कोशिश कर रहे हैं, उतना कोई नहीं। मगर जिस तरह से शांतिपूर्ण तरीके से बैठे धर्मावलंबियों को पुलिस ने मारापीटा उससे तो अंग्रेजों के जुल्म की याद आ गई है। इसका विरोध साधु समाज लगातार करेगा।
विज्ञापन


जब तक दोषी पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के खिलाफ सरकार कड़ी कार्रवाई नहीं करेगी। पंचदशनाम जूना अखाड़ा से जुड़ीं मनकामेश्वर मंदिर की महंत देव्या गिरी के नेतृत्व में ये धरना प्रदर्शन जीपीओ पर सुबह 11 बजे से शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं बर्दाश्त किया जाएगा पुलिसिया दमनचक्र

Protest by monks in Lucknow.

काफी संख्या में मंदिर से जुड़े लोग, साधू और अन्य सामाजिक कार्यकर्ता गांधी प्रतिमा के नीचे जमा हुए। इस मौके पर सबसे पहले चैतन्य कौशिक महाराज ने कहा कि, संत समाज नदियों को प्रदूषण मुक्त करने के लिए लगातार जन जागरण कर रहा है।

मगर सरकार की लापरवाही से नदियों में प्रदूषण कम होता नहीं नजर आ रहा है। इसके बावजूद ईको फ्रेंडली प्रतिमाओं को गंगा में विसर्जित करने की मांग को जिस तरह से ठुकरा कर पुलिसिया दमन चक्र चलाया गया, वह बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।

महंत देव्या गिरी ने मांग की हँ कि, वाराणसी में जो घटना हुई है, उसकी उच्च स्तरीय जांच करवाई जाये। दोषियों को दंडित किया जाये।

इसके अलावा भविष्य में संतों, महंतों के ऊपर पुलिस बल के अनावश्यक प्रयोग न किये जाने के लिए सरकार प्रभावी निर्देश दे। इसके बाद ही संतों का गुस्सा शांत हो पायेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed