फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Protest against the closure of the dilapidated Lal Baradari in Lviv

Lucknow News: लविवि में जर्जर लाल बारादरी को बंद करने का विरोध

Mon, 23 Feb 2026 02:26 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Protest against the closure of the dilapidated Lal Baradari in Lviv
लविवि में जर्जर लाल बारादरी को बंद करने का विरोध
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर में स्थित जर्जर लाल बारादरी के दरवाजों को बंद कराने के निर्णय के विरोध में रविवार को छात्रों का विरोध शुरू हो गया। एनएसयूआई और समाजवादी छात्र सभा के छात्र नेताओं के नेतृत्व में सैकड़ों विद्यार्थी धरने पर बैठ गए और लविवि प्रशासन के फैसले पर आपत्ति जताई।
विज्ञापन


छात्रों का कहना है कि लाल बारादरी विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक विरासत और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है। इसे बंद करना ठीक नहीं है। मांग की कि इस भवन को पहले की तरह खुला रखा जाए। मरम्मत या संरक्षण की आवश्यकता है तो संरक्षित धरोहर के रूप में विकसित किया जाए। लविवि प्रशासन ने जर्जर लाल बारादरी भवन को क्षतिग्रस्त और असुरक्षित घोषित करते हुए इसमें प्रवेश व किसी भी गतिविधि पर रोक लगा दी है। कुलसचिव डाॅ. भावना मिश्रा की ओर से यहां चेतावनी होर्डिंग भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन


छात्र नेताओं ने यह भी सवाल उठाया कि लाल बारादरी के संरक्षण के लिए सरकार की ओर से लविवि को दी गई राशि का अब तक क्या उपयोग हुआ है, इसकी जानकारी सार्वजनिक की जाए। साथ ही विश्वविद्यालय प्रशासन, पुरातत्व विशेषज्ञों और छात्र प्रतिनिधियों की संयुक्त समिति गठित करने की मांग की गई। रविवार को देर शाम तक एनएसयूआई के प्रिंस प्रकाश, अहमद रजा, विशाल कुमार के साथ समाजवादी छात्र सभा से प्रेम प्रकाश, तौकील गाजी, नवनीत यादव आदि विरोध में धरने पर बैठे रहे।

लविवि में जर्जर लाल बारादरी को बंद करने का विरोध

लविवि में जर्जर लाल बारादरी को बंद करने का विरोध

लविवि में जर्जर लाल बारादरी को बंद करने का विरोध

लविवि में जर्जर लाल बारादरी को बंद करने का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed