{"_id":"307a6c82fc4a5fed383d1305b098295c","slug":"protest-against-road-cutting","type":"story","status":"publish","title_hn":" विनीतखंड में रिलायंस की खोदाई पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विनीतखंड में रिलायंस की खोदाई पर हंगामा
ऋषि मिश्र/लखनऊ
Updated Fri, 20 Dec 2013 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विनीतखंड-2 में रिलायंस इंफोकॉम की खोदाई से नाराज पार्षदों और पूर्व पार्षदों ने हंगामा कर काम रुकवा दिया। इस वजह से कुछ देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
ठेकेदार ने भी प्रतिरोध किया लेकिन बाद में दबाव के चलते उसने काम बंद कर दिया और गड्ढा पटवा दिया। इन लोगों की मांग है कि हर हाल में रिलायंस को कहीं भी खोदाई न करने दी जाए।
विज्ञापन
नगर निगम सदन ने बाकायदा एक प्रस्ताव पास कर के रिलायंस फोर-जी नेटवर्क के लिए की जा रही खोदाई को रोकने के लिए कहा है। इसके बावजूद खोदाई जारी है।
ऐसा ही एक मामला बृहस्पतिवार को गोमती नगर विनीतखंड-2 में भी सामने आया। यहां ठेकेदार जेसीबी मशीन की मदद से अच्छी खासी जमीन खोदवा चुका था। इस बीच यहां पार्षद दिनेश यादव और संजय राठौर आ गए।
विज्ञापन
जबकि उनके साथ में पूर्व पार्षद अरुण तिवारी और रामकृष्ण यादव भी थे। इन लोगों ने काम बंद करने के लिए कहा। मगर ठेकेदार नहीं माना।
इस वजह से हंगामा होने लगा। गालीगलौज भी हुई। आखिरकार क्षेत्रीय जनता की दखल के बाद ठेकेदार ने सड़क पर गड़्ढा पटवा दिया और काम बंद कर दिया।