{"_id":"67f18a7012d9e340850ea016","slug":"protest-against-liquor-shops-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1145293-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: शराब की दुकानों के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: शराब की दुकानों के विरोध में प्रदर्शन
Sun, 06 Apr 2025 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 06 Apr 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
शराब की दुकानों के विरोध में प्रदर्शन
लखनऊ। हुसैनगंज में शनिवार को शराब की दुकानों के खुलने के विरोध में महिलाओं ने एक घंटे तक प्रदर्शन किया। इसके अलावा सआदतगंज और मड़ियांव के हरिओमनगर में भी लोगों ने शराब की दुकानों का विरोध किया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया।
उदयगंज में खुल रही शराब की दुकानों के विरोध में शनिवार दोपहर करीब एक बजे महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। महिलाएं व अन्य लोग सड़क पर उतर आए। उन्होंने जमकर विरोध जताया। सूचना पर इंस्पेक्टर रामकुमार गुप्ता टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एक घंंटे बाद तक चलते मान मनौव्व्ल के बाद महिलाओं ने प्रदर्शन खत्म किया। इंस्पेक्टर के मुताबिक आगे की कार्रवाई की जाएगी।