{"_id":"5a09f4c44f1c1bd7538bd2ec","slug":"protest-against-film-padmawati","type":"story","status":"publish","title_hn":"'जानबूझ कर फिल्म ‘पद्मावती’ में डाले गए रानी का चरित्र हनन करने वाले सीन'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'जानबूझ कर फिल्म ‘पद्मावती’ में डाले गए रानी का चरित्र हनन करने वाले सीन'
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 14 Nov 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावती’ का विरोध लखनऊ में जोर पकड़ने लगा है। राजधानी में भी सोमवार को राजपूत समाज से जुड़े एक युवा संगठन के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर फिल्म का प्रदर्शन सिनेमाघरों में कराने की अनुमति न देने की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि फिल्म में जानबूझ कर ऐसे दृश्य डाले गए हैं जिनसे रानी पद्मावती के चरित्र का हनन होने के साथ ही राजपूत समाज की छवि भी धूमिल होती है।
विज्ञापन
उनकी मांग है कि इन दृश्यों को हटाने के बाद ही फिल्म के प्रदर्शन की अनुमति दी जाए।
प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों का एक ज्ञापन भी सिटी मजिस्ट्रेट विवेक श्रीवास्तव के माध्यम से डीएम व एसएसपी को प्रेषित किया।