{"_id":"67196edf947c33aa070f9894","slug":"protest-against-construction-of-airport-boundary-wall-lucknow-news-c-13-1-lko1029-926191-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: एयरपोर्ट की चारदीवारी बनाने के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: एयरपोर्ट की चारदीवारी बनाने के विरोध में प्रदर्शन
विज्ञापन
लखनऊ। अमौसी एयरपोर्ट की चारदीवारी बनाने को लेकर बुधवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। जिला व एयरपोर्ट प्रशासन सहित पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। महिलाएं धरने पर बैठ गईं। ग्रामीणों ने जाली उखाड़ दी। एसीपी कृष्णानगर और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाया। इस बीच बाउंड्री का काम जारी रहा।
किसानों का कहना था कि जिला प्रशासन की मिलीभगत से एयरपोर्ट प्रशासन बगैर मुआवजा दिए उनकी जमीनों पर जबरन निर्माण करवा रहा है। प्रशासन के मुताबिक हाईकोर्ट के निर्देश पर ही एयरपोर्ट प्रशासन विकास करवा रहा है।