{"_id":"eed8646cf5d13d1ee681ac68526e65ff","slug":"protest-against-bsp-leader-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा नेता की हत्या के विरोध में बसों में तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा नेता की हत्या के विरोध में बसों में तोड़फोड़
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Sat, 07 Sep 2013 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी में बसपा नेता की हत्या से आक्रोशित ग्रामीणों ने शनिवार को गोसाईगंज- सुल्तानपुर हाईवे जाम कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
नाराज ग्रामीणों ने कई वाहनों में तोड़फोड़ की और दो रोडवेज बसों के शीशे तोड़कर आग के हवाले कर दिया। घटना की सूचना पर एसडीएम मोहनलालगंज व कई थानों की पुलिस व फायर बिग्रेड की गाड़ी बुला ली गई।
दमकलकर्मियों ने कुछ समय में ही बस में लगी आग को काबू कर लिया। पुलिस ने उपद्रवियों पर हल्का बल प्रयोग करके खदेड़ा। एक घंटे तक हाईवे जाम होने से वाहनों की लंबी कतार लग गई। क्षेत्र में किसी बवाल की आशंका को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
मालूम हो कि, लोनीकटरा बाराबंकी के जौरास गांव निवासी बीडीसी सदस्य कुसुम वर्मा के पति बसपा नेता राम मनोरथ वर्मा (30) को गांव के दबंगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
इसे लेकर क्षेत्र में काफी तनाव था। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शनिवार सुबह 10 बजे के करीब रहमतनगर गोसाईगंज के पास लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर बांस-बल्ली से जाम करके प्रदर्शन शुरू कर दिया।
इस दौरान उपद्रवियों ने कई वाहनों में तोड़फोड़ की। इस बीच लखनऊ से सुल्तानपुर जा रही रोडवेज बस को उपद्रवियों ने रोककर लाठी-डंडों से शीशे तोड़ दिए। बस में तोड़फोड़ शुरू होते ही यात्री सहम गए और चीख-पुकार मच गई।
बवाल की वजह से सहमी कई महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। बस चालक अशोक ने इसका विरोध किया तो उपद्रवियों ने उससे भी हाथापाई की।
रोडवेज बस में तोड़फोड़ करने के बाद मिट्टी का तेल छिड़कर बस के टॉयर में आग लगा दी। चालक ने घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रुम को दी। सूचना पर हड़कंप मच गया।
कुछ देर में कई थानों की पुलिस फोर्स व फायर बिग्रेड की गाड़ी पहुंच गई। दमलकर्मियों ने कुछ देर में ही बस के टॉयर में लगी आग पर काबू पाया। पुलिस ने सड़क पर हंगामा कर रहे उपद्रवियों पर लाठी चार्ज करके खदेड़ा।
सूचना पर उपजिलाधिकारी मोहनलालगंज एसएन यादव व सीओ जनक प्रसाद द्विवेदी समेत कई अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे।
उपजिलाधिकारी एसएन यादव ने बताया कि ऐहतियात के तौर पर गंगागंज से लेकर गोसाईगंज तक पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। सीओ मोहनलालगंज जनक प्रसाद द्विवेदी ने बताया कि उपद्रवियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।