{"_id":"5c33047dbdec2256c50f4cd3","slug":"proposal-to-make-new-district-on-the-name-of-former-pm-atal-bihari-vajpayee","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रधानमंत्री वायजेपी के नाम नया जिला बनाने का प्रस्ताव, जिले में होंगी ये तीन तहसीलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व प्रधानमंत्री वायजेपी के नाम नया जिला बनाने का प्रस्ताव, जिले में होंगी ये तीन तहसीलें
Mon, 07 Jan 2019 01:19 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 07 Jan 2019 01:19 PM IST
विज्ञापन
अटल बिहारी वाजपेयी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी सरकार लोकसभा चुनाव से पहले पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम से नए जिले का गठन कर सकती है। राजस्व परिषद ने स्थानीय लोगों की मांग पर आगरा जिला प्रशासन से इस संबंध में रिपोर्ट मांगी है। परिषद के निर्देश पर आगरा प्रशासन ने ‘अटल नगर’ नाम से नया जिला बनाने का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। प्रस्तावित जिले में तीन तहसीलें होंगी।
विज्ञापन
परिषद के एक अधिकारी ने बताया कि आगरा से कुछ लोगों ने पूर्व प्रधानमंत्री अटलजी के नाम पर अलग जिला बनाने के लिए शासन से मांग की थी। स्थानीय लोग पूर्व में दस्यु प्रभावित बाह तहसील को जिले के रूप में अटलजी नगर व पूर्व पीएम के जन्म स्थल बटेश्वर को तहसील बनाने की मांग करते रहे हैं।
विज्ञापन
शासन ने इस पर राजस्व परिषद से राय मांगी थी। इस क्रम में परिषद ने आगरा प्रशासन से रिपोर्ट मांगी है। आगरा प्रशासन की रिपोर्ट मिलने के बाद राजस्व परिषद अपनी आख्या शासन को भेजेगा। इसके बाद अंतिम निर्णय कैबिनेट के स्तर से होगा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इटावा की दहेज निवारण एवं समाज कल्याण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष हर नारायण यादव ने मुख्यमंत्री से अटलजी के पैतृक गांव बटेश्वर को तहसील और बाह को अटल नगर जिला घोषित करने की मांग की थी। इस संबंध में शासन ने राजस्व परिषद से रिपोर्ट मांगी थी।
प्रस्ताव तैयार, जल्द भेजा जाएगा
अटलजी
आगरा प्रशासन की ओर से ‘अटल नगर’ के नाम से प्रस्तावित नए जिले में तीन तहसीलों बाह, फतेहाबाद और बटेश्वर को शामिल किया गया है। इसके लिए बटेश्वर को नई तहसील बनाने का भी प्रस्ताव है। इस जिले का क्षेत्रफल 1250 वर्ग किमी होगा।
जो पूर्व में जिला बने संत रविदास नगर (960 वर्ग किमी), शामली (1054 वर्ग किमी), श्रावस्ती (1126 वर्ग किमी) और हापुड़ (660 वर्ग किमी) से अधिक है। इस आधार पर ‘अटल नगर’ को क्षेत्रफल के हिसाब से नया जिला बनाने की सिफारिश की गई है।
नए जिले की आबादी 7.5 लाख से अधिक होगी। प्रस्तावित जिले का मुख्यालय बाह होगा। बाह तहसील जिला मुख्यालय से करीब 75 किमी. और आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे से करीब 14 किमी. दूर स्थित है। यहीं से होकर बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे भी प्रस्तावित है। (इनपुट : आगरा ब्यूरो)
राजस्व परिषद के निर्देश पर नए जिले का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। जल्द ही इसे अंतिम रूप देकर जिला प्रशासन के माध्यम से राजस्व परिषद को भेजा जाएगा।
- अरुण कुमार यादव, एसडीएम बाह (आगरा)