फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Proposal sent to Election Commission for assembly by-election on vacant seats

खाली हुई सीटों पर विधानसभा उपचुनाव के लिए निर्वाचन आयोग को भेजा प्रस्ताव

Wed, 09 Sep 2020 04:38 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 09 Sep 2020 04:38 PM IST
विज्ञापन
Proposal sent to Election Commission for assembly by-election on vacant seats
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
मंत्री चेतन चौहान व कमलरानी वरुण के निधन से खाली हुई सीटों समेत आठ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय शुक्ला ने भारत निर्वाचन आयोग को प्रस्ताव भेज दिया है। बिहार विधानसभा चुनाव के साथ इन सीटों पर उपचुनाव कराया जाना है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारियों को उपचुनाव की तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


जिन सीटों पर उपचुनाव के लिए आयोग को पत्र भेजा गया है, उनमें कानपुर नगर की घाटमपुर, अमरोहा की नौगांवा सादात, जौनपुर की मल्हनी, फिरोजाबाद की टूंडला, उन्नाव की बांगरमऊ, रामपुर की स्वार, बुलंदशहर सदर और देवरिया सदर शामिल हैं। सीईओ ने इन सीटों से संबंधित जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारियों को कोविड-19 प्रोटोकॉल के हिसाब से चुनावी तैयारी करने को कहा है। एक बूथ पर 1000 से अधिक मतदाता न रखने, ईवीएम की फर्स्ट लेवल चेकिंग करने सहित अन्य तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

पंचायत निर्वाचक नामावली का कराएगा संशोधन

सुल्तानपुर में राज्य निर्वाचन आयोग पंचायत निर्वाचक नामावली का संशोधन कराएगा। इसके लिए 17 सिंतबर से लेकर 15 जनवरी तक संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य चलेगा। आयोग के निर्देश पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने इसके निर्देश दिए हैं। 

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

चुनाव कराने के पहले आयोग ने ग्राम पंचायत की मतदाता सूची को दुरुस्त कराने का निर्णय लिया है। आयोग के निर्देश पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने इसके निर्देश दिए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण के आदेश से ग्राम पंचायतों में चुनाव तैयारी की सुगबुगाहट शुरू हो गई है।

उपजिला निर्वाचन अधिकारी हर्षदेव पांडेय के पंचायत मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी किया है। इस बीच चार विशेष अभियान चलाए जाएंगे। इस बीच नए कार्यक्रम के मुताबिक 17 नवंबर से 15 दिसंबर तक कर दी गई है। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 15 जनवरी 2021 को किया जाएगा। कार्यक्रम जारी होने के बाद पंचायत निर्वाचन ने पुनरीक्षण कार्यक्रम की तैयारी शुरू कर दी गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed