फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Proposal for promotion of IPS officers send to center.

आईपीएस अधिकारियों के प्रमोशन के लिए केंद्र को भेजा प्रस्ताव, 1996 बैच के अफसर बनेंगे एडीजी

Sun, 06 Dec 2020 03:27 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 06 Dec 2020 03:27 PM IST
विज्ञापन
Proposal for promotion of IPS officers send to center.
- फोटो : amar ujala

आईपीएस अफसरों के इस महीने के अंत में होने वाले प्रमोशन के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेज दिया गया है। इसमें 2008 बैच के 10 अधिकारियों को सेलेक्शन ग्रेड, 2007 बैच के 11 अफसरों को एसएसपी से डीआईजी, 2003 बैच के अधिकारियों को डीआईजी से आईजी और 1996 बैच के 7 अधिकारियों को आईजी से एडीजी के पद पर प्रमोशन का प्रस्ताव भेजा गया है।

विज्ञापन


अगले साल चार डीजी रिटायर होंगे जिनके स्थान पर एडीजी को प्रमोशन देकर एडीजी बनाया जाएगा। रिटायर होने वाले अफसरों में डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी अगले साल जून में, डीजी ट्रेनिंग सुजानवीर और डीजी कोऑपरेटिव सेल असित कुमार पंडा सितंबर में और डीजी पीटीसी ब्रिज राज दिसंबर में रिटायर हो जाएंगे।
विज्ञापन


इनके स्थान पर डीजी बनने वालों में 1990 बैच के एडीजी तकनीकी सेवा संदीप सालुंके, एडीजी भर्ती बोर्ड रेणुका मिश्रा, एडीजी लॉजिस्टिक विजय कुमार मौर्या और एडीजी लखनऊ जोन एसएन साबत शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

1996 बैच के अफसर बनेंगे एडीजी

1996 बैच के आईपीएस अधिकारी आईजी से एडीजी बनेंगे। इसमें चार अधिकारी 1 जनवरी को प्रमोट हो जाएंगे। इसमें आगरा रेंज के आईजी ए सतीश गणेश, आईजी कानून-व्यवस्था ज्योति नारायण, आईजी पुलिस मुख्यालय नवनीत सिकेरा और आईजी फायर सर्विसेज विजय प्रकाश का नाम शामिल हैं। बाकी अधिकारी जैसे-जैसे वैकेंसी खाली होगी वैसे-वैसे वह एडीजी बनेंगे।

ये बनेंगे आईजी: डीआईजी से आईजी बनने वालों में 2003 बैच के गोरखपुर रेंज के डीआईजी राजेश मोदक, डीआईजी अभियोजन विनय कुमार यादव, आर्थिक अपराध अनुसंधान शाखा के डीआईजी हीरा लाल, पुलिस ट्रेनिंग स्कूल के डीआईजी संजय कुमार, डीआईजी पीटीसी शिव शंकर सिंह, डीआईजी देवीपाटन राकेश और बरेली के डीआईजी राजेश पांडेय शामिल हैं। इसी बैच के दो डीआईजी दिनेश चंद्र दुबे और अरविंद सेन निलंबित हैं, इसलिए इन्हें प्रमोशन मिलना मुश्किल है।

तीन जिलों के एसएसपी बनेंगे डीआईजी

डीआईजी बनने वाले 2007 बैच के अफसरों में तीन जिलों के पुलिस कप्तान समेत कुल 10 अफसर शामिल हैं। इसमें वाराणसी के एसएसपी अमित पाठक, गोरखपुर के एसएसपी जोगेंद्र कुमार, कुशीनगर के एसपी विनोद कुमार शामिल हैं। इसी बैच के रवि शंकर छवि, प्रतिभा अंबेडकर, नितिन तिवारी, पंकज कुमार, गोपेश खन्ना, अशोक कुमार तृतीय और अनिल कुमार भी डीआईजी बनेंगे।

इन्हें सेलेक्शन ग्रेड: सेलेक्शन ग्रेड पाने वाले अधिकारियों में 2008 बैच के उन्नाव के एसपी सुरेश राव आनंद कुलकर्णी, एसपी लॉजिस्टिक अमित वर्मा, कमांडेंट पीएसी 20वीं बटालियन एन कोलांची, पीएसी 41वीं बटालियन की कमांडेंट भारती सिंह, बहराइच के एसपी विपिन मिश्रा, यूपी 112 में एसपी एमपी वर्मा, डीजीपी आफिस से अटैच सभाराज, स्पेशल इंक्वायरी में तैनात स्वामी प्रसाद, एसपी रेलवे सौमित्र यादव और एसपी इंटेलीजेंस रमेश शामिल हैं। 2017 बैच के 16 अफसर एएसपी से एसपी बनेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed