फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   property in low price in lucknow

खुशखबरी: 50% तक सस्ता हुआ दुकान-ऑफिस खरीदना

Fri, 27 Nov 2015 01:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 27 Nov 2015 01:49 PM IST
विज्ञापन
property in low price in lucknow

शहरी क्षेत्रों में दुकान, ऑफिस व गोदाम खरीदना अब 20 से 50 फीसदी तक सस्ता हो जाएगा। एक दिसंबर से व्यावसायिक व वाणिज्यिक संपत्तियों के मूल्यांकन निर्धारण की नई व्यवस्था लागू होने के बाद महानगर, हजरतगंज, शिवाजी मार्ग, अलीगंज, खुनखुनजी रोड, आलमबाग, कानपुर रोड व रायबरेली रोड पर दुकानों की कीमत में 20 से 30 फीसदी, कार्यालयों की भूसंपत्तियों की कीमत में 30 से 40 फीसदी और गोदामों की कीमत में 40 से 50 फीसदी तक कमी आएगी।

विज्ञापन


इसका सीधा फायदा कॉमर्शियल प्रॉपर्टी के क्रेता-विक्रेताओं को मिलेगा। साथ ही ऐसी संपत्तियों की न्यूनतम रजिस्ट्री में इजाफा होने से स्टांप ड्यूटी व रजिस्ट्री शुल्क के रूप में राजस्व की भी बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन


प्रमुख सचिव अनिल कुमार की ओर से जारी शासनादेश में कॉमर्शियल प्रॉपर्टी की नई किराया दर निर्धारण व्यवस्था एक दिसंबर से लागू किए जाने का निर्देश जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी के अनुपालन में जिलाधिकारी राजशेखर के निर्देश एडीएम वित्त व राजस्व की अगुवाई में सर्वे सत्यापन की रिपोर्ट गुरुवार देर शाम को डीएम को सौंप दी गई।

नई व्यवस्था में प्रस्तावित सर्किल रेट की वर्ग मीटर दर को व्यावसायिक संपत्ति के प्रति वर्ग फीट फ्लोर एरिया से गुणा कर संपत्ति की कीमत का निर्धारण होगा।

नई व्यवस्था लागू होने के बाद गोमती नगर सहित शहर के दूसरे विकसित इलाकों में कॉमर्शियल प्रॉपर्टी का मूल्यांकन महंगा होगा।

सर्वे टीम ने इन इलाकों में कॉमर्शियल प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त में वृद्धि देखते हुए वर्तमान सर्किल रेट में 10 से 20 फीसदी तक वृद्धि करने की सिफारिश की है।

ऐसे आएगा खरीद में बदलाव

property in low price in lucknow

वर्तमान व्यवस्था के तहत गोमती नगर के विभूतिखंड में  100 वर्ग फीट फ्लोर एरिया की दुकान का मूल्यांकन किराया दर का 300 गुना करने पर तीन लाख रुपये आता है।

नई मूल्यांकन व्यवस्था के बाद उस दुकान के मूल्यांकन में करीब 40 फीसदी तक की कमी के बाद इसका निर्धारण 2.60 लाख तक ही आएगा।

इससे खरीददार को कम स्टांप ड्यूटी अदा करने से जहां फायदा होगा, वहीं विक्रेता को भी पूंजीगत लाभ के आधार पर आयकर टैक्स में बचत होगी। इसके अलावा सरकारी खजाने में स्टांप ड्यूटी के साथ रजिस्ट्री स्टांप शुल्क के बतौर भी राजस्व आएगा।

प्रमुख क्षेत्रों में कॉमर्शियल प्रॉपर्टी की वर्तमान सर्किल दर

property in low price in lucknow

गोमती नगर फेज तीन में  दुकान 210,कार्यालय 190, गोदाम 175।

नेहरू एन्क्लेव में दुकान 350, कार्यालय 300,गोदाम 275।

मीराबाई मार्ग में दुकान 290,कार्यालय 265, गोदाम 240।

लाप्लास में दुकान 235, कार्यालय 215,गोदाम 200।

विकल्प खंड, विनय खंड विक्रांत, विजय खंड में दुकान 290, कार्यालय 265, गोदाम 240।

विभूति खंड में दुकान 395,कार्यालय 365,गोदाम 330।

हजरतगंज में दुकान 395,कार्यालय 365,गोदाम 330।

इंदिरा नगर में दुकान 300, कार्यालय 275,गोदाम 250।

निराला नगर में दुकान 300,कार्यालय 270,गोदाम 250।

विकास नगर में दुकान 300 कार्यालय 275,गोदाम 200।

अलीगंज में दुकान 360,कार्यालय 325,गोदाम 295।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed