फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Property dealer's body found near the track, police embroiled in border dispute

Lucknow News: ट्रैक किनारे मिला प्रॉपर्टी डीलर का शव, सीमा विवाद में उलझी पुलिस

Sat, 10 May 2025 01:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 10 May 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Property dealer's body found near the track, police embroiled in border dispute
ट्रैक किनारे मिला प्रॉपर्टी डीलर का शव, सीमा विवाद में उलझी पुलिस
लखनऊ। पीजीआई इलाके में बृहस्पतिवार को रेलवे ट्रैक के किनारे कृष्णानगर के एलडीए कॉलोनी निवासी प्रॉपर्टी डीलर आशीष श्रीवास्तव (58) का शव पड़ा मिला। उनकी स्कूटी में सुसाइड नोट भी मिला। घटना को लेकर पीजीआई और कृष्णानगर पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। हालांकि, पीजीआई पुलिस ने स्कूटी व नोट को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


प्रॉपर्टी डीलर के भाई अजय ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह आशीष स्कूटी लेकर घर से निकले थे। देर रात तक उनके न लौटने पर खोजबीन शुरू की। इस बीच भाई का शव उतरेठिया स्टेशन के पास ट्रैक के किनारे पड़ा मिलने की सूचना मिली। अजय ने शव की शिनाख्त की। इंस्पेक्टर पीजीआई धीरेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक सूचना पर पुलिस पहुंची तो आशीष जीवित थे। नोट में उन्होंने जान देने की बात लिखी थी। मौके पर कृष्णानगर पुलिस और आशीष के घरवाले भी आए थे। वह उन्हें अपने साथ ले गए थे। बाद में आशीष ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। लोकबंधु में तड़के उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर कृष्णानगर पीके सिंह ने बताया कि प्रॉपर्टी डीलर की हालत पीजीआई में बिगड़ गई थी। वहां की पुलिस ने आशीष को अस्पताल में भर्ती कराया था, वहां से उन्हें लोकबंधु रेफर किया गया था। प्रॉपर्टी डीलर के परिवार में पत्नी प्रीति और दो बेटे वैभव व ऋषि हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed