फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   property dealer and six others nominated in murder

रेल ट्रैक पर मिला शव, प्रॉपर्टी डीलर समेत सात पर हत्या का मुकदमा

Wed, 12 May 2021 02:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 02:01 AM IST
विज्ञापन
property dealer and six others nominated in murder
गोसाईंगंज। मोहम्मदपुर गढ़ी गांव के बाहर रेल ट्रैक पर मंगलवार सुबह एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव पड़ा मिला। पुलिस ने मृतक के परिवारीजनों को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिवारीजन इलाके के एक प्रॉपर्टी डीलर समेत सात पर हत्या का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गोसाईंगंज के गोमीखेड़ा के मजरा रामपुर निवासी ननकऊ यादव के मुताबिक, बड़े भाई केशन (45) को सोमवार को मोहम्मदपुर गढ़ी निवासी प्रॉपर्टी डीलर मोहित कुमार ने मार्च में शराब के नशे में ले जाकर बेशकीमती जमीन का बैनामा मोहम्मदपुर गढ़ी निवासी रामप्रकाश व सावित्री के नाम अलग-अलग करा दिया था। जमीन की धनराशि घर आकर देने की बात कही थी लेकिन पैसे नहीं दिए।
विज्ञापन

आरोप है कि सोमवार को उसके भाई केशन जी को डीलर मोहित ने पैसे देने के लिए बुलाया था। मोहित ने बताया कि रामप्रकाश व सावित्री देवी ने जमीन के बाकी पैसे लेने के लिए बुलाया है। वो पैसे लेने के लिए निकले थे, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटे। मंगलवार की भोर तीन बजे पुलिस से भाई केशन का शव मोहम्मपुरगढी गांव के रेल ट्रैक पर पड़ा होने की सूचना मिली। मृतक के भाई ननकऊ का आरोप है कि बकाया पैसे न देने के लिए धोखे से उसके भाई केशन को अपने घर बुलाकर प्रॉपर्टी डीलर मोहित कुमार ने गांव के ही रामप्रकाश, सावित्री देवी, गुलाब सिंह, सुधीर कुमार, सुधाकर सिंह व अमेठी निवासी आदित्य साहू के साथ मिलकर हत्या कर दी। घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव रेल ट्रैक पर फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राशन कार्ड बनाने के बहाने ले गए थे तहसील
ननकऊ ने बताया कि प्रॉपर्टी डीलर मोहित कुमार की भाई केशन की बेशकीमती जमीन पर काफी दिन से नजर थी। मृतक की शराब पीने की आदत का फायदा उठाकर पहले तो अपने घर रखकर कई दिनों तक जमकर शराब पिलाता रहा। फिर एक दिन नशे में धुत कर केशन को राशनकार्ड बनवाने के बहाने मोहनलालगंज तहसील ले जाकर जालसाजी व धोखाधड़ी कर पहली बार में सात बिस्वा व दूसरी बार में आठ बिस्वा जमीन अपने गांव के रामप्रकाश व सावित्री देवी के नाम बैनामा करा दी। एक बैनामा में गुलाब सिंह व सुधीर कुमार व दूसरे में सुधाकर सिंह पटेल व आदित्य साहू ने गवाही दी है। पूरी जमीन के बदले मात्र एक लाख का चेक थमाया। बैनामा होने के बाद मोहित ने उसे भी वापस ले लिया और कहा कि घर आकर दे जाएगा। बैनामे के बाद से मृतक पैसों के लिए मोहित कुमार व जमीन खरीदार के घर चक्कर लगा रहा था।
डेढ़ महीने में दो शिकायत फिर भी पुलिस ने नहीं की कार्रवाई
मारपीट व बलात्कार के मामले में मुकदमा लिखने में गोसाईंगंज पुलिस की हीलाहवाली सोशल मीडिया पर सामने आई थी। मृतक के भाई नन्हकऊ ने बताया कि 24 मार्च व 5 अप्रैल को भाई केशन ने गोसाईंगंज इंस्पेक्टर से शिकायत कर प्रॉपर्टी डीलर समेत राम प्रकाश व सावित्री देवी के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई थी, लेकिन पुलिस ने मामले को दबा दिया।
हंगामे के बाद दर्ज हुआ हत्या का केस
परिवारीजनों का आरोप है कि उन्होंने पूरे मामले की लिखित शिकायत कर प्रॉपर्टी डीलर सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की तो पहले पुलिस ने तहरीर लेने से मना कर दिया। सोशल मीडिया पर मामला वायरल होने के बाद पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने एडीसीपी दक्षिणी को मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए। आरोप कि मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। नाराज परिवारीजन पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर थाने पहुंचे और शव को वाहन में रखकर प्रदर्शन करने लगे। परिवारीजन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के बाद ही अंतिम संस्कार पर अड़ गए। इसकेबाद गोसाईंगंज पुलिस ने करीब छह घंटे बाद मुकदमा दर्ज किया। तब परिवारीजनों ने गांव ले जाकर शव का अंतिम संस्कार किया।

पुलिस ने नहीं की हीलाहवाली
मृतक के भाई की तहरीर पर प्रॉपर्टी डीलर मोहित कुमार समेत सात के खिलाफ हत्या व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। पीड़ित के पूर्व में दो शिकायती पत्र दिए जाने की पुष्टि नहीं हुई। फिलहाल उसकी भी जांच की जा रही है। गोसाईंगंज पुलिस ने हत्या का मुकदमा लिखने में हीलाहवाली नहीं की। दरअसल रानीखेड़ा में एक युवक की हत्या का मुकदमा लिखा जा रहा था। उसके बाद ही ये मुकदमा लिखा गया।
- पूर्णेदु सिंह, एडीसीपी दक्षिणी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed