फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   promotion of fourth class employee

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को भी अब मिलेगा प्रमोशन

Thu, 10 Oct 2013 02:34 AM IST
महेंद्र तिवारी/लखनऊ
महेंद्र तिवारी/लखनऊ Updated Thu, 10 Oct 2013 02:34 AM IST
विज्ञापन
promotion of fourth class employee

सचिवालय सेवा के मृतक आश्रितों को नौकरी और सचिवालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को कंप्यूटर सहायक के पद पर पदोन्नति का रास्ता साफ हो गया है।

विज्ञापन


इसके लिए शासन ने सचिवालय कंप्यूटर सहायक सेवा नियमावली-2013 जारी कर दी है।

गौरतलब है कि 10 सितंबर को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अध्यक्षता वाली प्रदेश कैबिनेट ने नियमावली को मंजूरी दी थी। नियमावली में सचिवालय कंप्यूटर सहायक सेवा को समूह ‘ग’ का पद घोषित किया गया है।
विज्ञापन


पढ़ें-नेताजी से कैसे करें बात, पढ़ेंगे यूपी के अफसर
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें सचिवालय के समूह ‘घ’ के कर्मचारियों की पदोन्नति के लिए 104, मृत सचिवालय कर्मचारियों के आश्रितों की भर्ती के लिए 22 पदों की व्यवस्था की गई है।

समूह ‘घ’ के कर्मचारियों की पदोन्नति के लिए 80 पद और सृजित किए गए हैं। कंप्यूटर सहायक के लिए वेतन बैंड-15,200-20,200 वेतनमान और 2,400 ग्रेड पे स्वीकृत किया गया है।

इस संबंध में सचिव सचिवालय प्रशासन अरविंद नारायण मिश्र ने नियमावली जारी कर दी है। इस नियमावली के बनने से करीब डेढ़ दर्जन मृतक आश्रितों की नौकरी के रास्ते खुल गए हैं। पद न होने की वजह से इनकी नियुक्ति नहीं हो पा रही थी।


डोएक का ‘ओ’ लेवल प्रमाण पत्र जरूरी
शासनादेश के अनुसार जब कंप्यूटर सहायक के स्थायी पद रिक्त होंगे तब अधिसंख्य पदों पर नियुक्त कर्मी को स्थायी पद पर मान लिया जाएगा और उसका अधिसंख्य पद समाप्त हो जाएगा।

नियमावली में कंप्यूटर सहायक पद पर भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट और डोएक संस्था का ‘ओ’ लेवल प्रमाण पत्र अनिवार्य किया गया है। कंप्यूटर पर हिंदी टाइपिंग की स्पीड कम से कम 25 शब्द प्रति मिनट होगी।

भर्ती की शैक्षिक योग्यता, भर्ती प्रक्रिया, आयु, सेवा शर्तें, स्थायीकरण व ज्येष्ठता संबंधी प्रावधान किया गया है। प्रादेशिक सेना में कम से कम दो वर्ष की सेवा व एनसीसी के ‘बी’ सर्टिफिकेट प्राप्त युवक को वेटेज दिया जाएगा।

लखनऊ की और खबरों के लिए क्लिक करें यहां

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed