फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   promotion of commercial tax employees may stop who do not submit ACR

एसीआर जमा न करने वाले वाणिज्य कर कर्मियों का रुक सकता है प्रमोशन

Tue, 28 Jul 2020 01:08 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 28 Jul 2020 01:08 PM IST
विज्ञापन
promotion of commercial tax employees may stop who do not submit ACR
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
वाणिज्य कर विभाग में वर्ष 2017-18 से अपनी वार्षिक मूल्यांकन रिपोर्ट (एसीआर) मुख्यालय में जमा नहीं करने वाले अराजपत्रित श्रेणी के कर्मचारियों का प्रमोशन रुक सकता है। ऐसे में मुख्यालय की ओर से सभी डिप्टी कमिश्नर व असिस्टेंट कमिश्नर को इन कर्मचारियों की एसीआर शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।  
विज्ञापन

                         
विभाग में अराजपत्रित श्रेणी के सभी कार्मिकों की सेवा संबंधी पत्रावली मुख्यालय में ही रखी जाती है। इसलिए जिलों में तैनाती के दौरान एसीआर प्रतिवर्ष मुख्यालय को भेजने की व्यवस्था है। वर्ष 2019-20 में रिक्त होने वाले पदों को प्रोन्नति से भरने के लिए पात्र अराजपत्रित श्रेणी के कार्मिकों की सूची तैयार की जा रही थी।
विज्ञापन


इन दौरान पाया गया कि कई कर्मचारियों ने वर्ष 2017-18 से अपनी एसीआर नहीं भेजी है। इस वजह से वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी व प्रशासनिक अधिकारी के पदों पर प्रोन्नति शुरू नहीं हो पा रही है। सूत्रों ने बताया कि समीक्षा में पाया गया कि मेरठ, गोरखपुर, मैनपुरी, इटावा,  झांसी, बरेली, कानपुर, मुरादाबाद,  सहारनपुर, अलीगढ़,  प्रयागराज, गाजियाबाद, बस्ती और आगरा जैसे जिलों में तैनात कर्मचारियों ने वर्ष 2017-18,  2018-19  और 2019-20 की एसीआर नहीं भेजी है। एडिशनल कमिश्नर प्रशासन (मुख्यालय) की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि समय से एसीआर न भेजना शासन और मुख्यालय के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन और अनुशासनहीनता मानी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed