{"_id":"dda1a3a845944e4123135177e9b4ee43","slug":"promotion-in-police-dept-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरी! 20,746 सिपाही बने दीवान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरी! 20,746 सिपाही बने दीवान
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 18 Feb 2014 10:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने सिपाहियों को दीवान बनाने की
विज्ञापन
प्रक्रिया पूरी करने के साथ ही इसका परिणाम जारी कर दिया है।
प्रोन्नति की इस कवायद में कुल 20,746 सिपाहियों को दीवान बनने का मौका मिला है।
इनमें सैकड़ों पुलिसकर्मी ऐसे हैं, जो नियुक्ति के बाद करीब 30 साल से सिपाही के पद पर ही बने हुए हैं। भर्ती बोर्ड के अधिकारियों ने सोमवार शाम यह सूची डीजीपी रिजवान अहमद को सौंपी।
अब डीजीपी रेंजवार इसे भेजेंगे। रेंज के डीआईजी अपने-अपने क्षेत्र के जिलों में कार्यरत सिपाहियों को उनकी प्रोन्नति संबंधी आदेश जारी करेंगे
जानकारी के अनुसार, शुरुआती दौर में कुल 12,500 सिपाहियों को दीवान बनाने का प्रस्ताव था, लेकिन बाद में यह संख्या बढ़ा दी गई थी।
बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि 20 साल से अधिक नौकरी करने के बाद भी हजारों सिपाहियों को प्रमोशन नहीं मिल पाया था।
सरकार ने अब इन्हें प्रोन्नत करने का फैसला किया है, जिससे इनका मनोबल बढ़ा है।