फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Promotion for employees in Uttar Pradesh.

यूपी सरकार की सौगात: 100 दिन में 12 हजार कर्मचारियों को दिया प्रमोशन

Fri, 17 Nov 2017 02:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 17 Nov 2017 02:05 AM IST
विज्ञापन
Promotion for employees in Uttar Pradesh.

आईएएस अधिकारियों की तरह तय तिथि पर पदोन्नति किसी दूसरे संवर्ग के लिए फिलहाल नामुमकिन बना हुआ है, लेकिन मुख्य सचिव राजीव कुमार की पहल पर 100 दिनों के भीतर प्रदेश के 12 हजार अधिकारियों और कर्मचारियों को पदोन्नति की सौगात मिल चुकी है। बाकी रिक्त पदों पर पदोन्नति के लिए कार्यवाही चल रही है।

विज्ञापन


सूबे में भारतीय प्रशासनिक सेवा ही एकमात्र काडर बताया जाता है जिसके अधिकारियों को हर हाल में साल के पहले ही दिन एक जनवरी को पदोन्नति मिल जाती है। दूसरे संवर्ग के अधिकारियों व कर्मचारियों को इसके लिए महीनों से लेकर वर्षों तक इंतजार करना पड़ता है। तमाम कर्मचारी समय से पदोन्नति न होने से वर्षों तक एक ही पद पर सेवा कर रिटायर हो जाते हैं।
विज्ञापन


मुख्य सचिव राजीव कुमार ने कार्यभार संभालने के बाद इस ओर ठोस पहल की। उन्होंने तीन अगस्त को पदोन्नति की शासकीय व्यवस्था का हवाला देते हुए वर्ष 2017-18 में पदोन्नति के माध्यम से भरी जाने वाली समस्त रिक्तियों की गणना कर एक महीने में पदोन्नति की कार्यवाही पूरा करने का फरमान सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही स्पष्ट कर दिया कि पदोन्नति के माध्यम से रिक्त पदों को तेजी से भरा जाना प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसका असर दिखने लगा है। एक महीने में न सही लेकिन बार-बार की हिदायत और मॉनिटरिंग की वजह से 100 दिनों के भीतर करीब12 हजार अधिकारियों व कर्मचारियों को पदोन्नति दी जा चुकी है।

बाकी 36 हजार पदों पर जल्दी ही कार्रवाई

Promotion for employees in Uttar Pradesh.

मुख्य सचिव राजीव कुमार ने बताया कि बाकी 36 हजार पदों पर भी जल्द पदोन्नति की कार्यवाही कराई जाएगी। बड़ी संख्या में पदोन्नतियां वार्षिक प्रविष्टियां अधूरी होने और कार्यवाही लंबित होने की वजह से लंबित हैं। अधूरी कार्यवाही तेजी से पूरी कर पदोन्नति के बाकी पदों को भी भरने की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।

हर 15 दिन पर लेते हैं अपडेट
शासन के एक वरिष्ठ अधिकारी बताते हैं कि अधिकारियों और कर्मचारियों की पदोन्नति को लेकर मुख्य सचिव के प्रयास का अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि इसके लिए विभागीय अधिकारियों को छह पत्र लिखे गए।

मुख्य सचिव ने करीब इतनी ही बार अफसरों को बुलाकर बैठक की। लगभग हर 15 दिन पर वह प्रगति की अपडेट लेते हैं। अब जिन विभागों में पदोन्नतियां अधूरी हैं, उनके यहां कारणों की जानकारी और उसके समाधान का प्रयास शुरू हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed