{"_id":"62e3657a2cac609ec3e4c8b186437981","slug":"promotion-comittee-in-police-dept","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब पसीजेंगे देवता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब पसीजेंगे देवता
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 30 Jul 2013 11:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह गुहार किसी और की नहीं बल्कि कई आईपीएस अफसरों की है जो प्रोन्नति समिति की बैठक न होने से दुखी थे।
विज्ञापन
उनका मानना था कि एक प्रभावशाली अफसर के दखल की वजह से बैठक नहीं हो पा रही है। लेकिन पिछले दिनों हुए तबादलों की सूची देख उन्हें कुछ राहत महसूस हुई।
प्रभावशाली अफसर के खास लोगों की मनचाही तैनाती नहीं हो सकी। इसे लेकर आशान्वित हुए आईपीएस अफसरों की पौ तब बारह हो गईं जब राज्य सरकार ने एकाएक उनके दो बैच की डीपीसी कर दी।
अब वरिष्ठता हासिल करने के बाद उस पद के लिए मारामारी मचेगी, जिस पर प्रभावशाली अधिकारी जमे हुए हैं।
इसी पर चर्चा के दौरान कुछ एक आईपीएस अधिकारी सहसा ही बोल उठे आखिर कब पसीजेंगे देवता। जब वह हटेंगे तभी तो अपना नंबर आएगा।