{"_id":"fa45ee747fdb6edfc201f3034425c3e3","slug":"project-of-2200-caror-given-to-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"2200 करोड़ के परियोजनाओं की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2200 करोड़ के परियोजनाओं की सौगात
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 26 Feb 2014 08:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को सीजी सिटी (पुराना चकगंजरिया प्रक्षेत्र) सहित करीब 2200 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास किया।
विज्ञापन
इसी के साथ इन विकास परियोजनाओं पर काम शुरू होने का रास्ता भी साफ हो गया। इसमें राजधानी में बनने वाला अंतरराष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट स्टेडियम भी शामिल है।
विज्ञापन
मंगलवार को विधानमंडल सत्र होने के बावजूद मुख्यमंत्री ने विकास परियोजनाओं के शिलान्यास को शीर्ष प्राथमिकता दी।
शायद चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले बहु प्रचारित विकास योजनाओं की शुरुआत कर गुजरात के विकास मॉडल को चुनौती पेश करना चाहते हैं।
सुबह से शाम तक के बेहद व्यस्त कार्यक्रम में वह पहले पत्नी सांसद डिंपल यादव के संसदीय क्षेत्र कन्नौज पहुंचे।
वहां मक्का से बनने वाले स्टार्च कारखाने का शिलान्यास किया। इसके बाद कानपुर में गुजरात की प्रतिष्ठित सहकारी संस्था अमूल के दो डेयरी प्लांट की आधारशिला रखी।
विज्ञापन
इसमें एक की स्थापना कानपुर, जबकि दूसरे की राजधानी लखनऊ में होगी। शाम को सीएम सीजी सिटी पहुंचे।
यहां उन्होंने अत्याधुनिक सीजी सिटी, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, गोमती नदी तट विकास परियोजना व अंडरपास का शिलान्यास किया।