फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   prohibded oxitocine injection found in general stor

किराना की दुकान पर बिक रहा था प्रतिबंधित ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन, दुकानदार पर केस

Thu, 25 Mar 2021 01:49 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
prohibded oxitocine injection found in general stor
लखनऊ। औषधि विभाग की टीम ने बुधवार को आईआईएम रोड पर जनरल स्टोर पर छापा मारकर यहां बिक रहा 32 हजार रुपये का प्रतिबंधित इंजेक्शन जब्त किया। साथ ही इसका नमूना भी जांच के लिए भेजते हुए विक्रेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।
विज्ञापन

औषधि विभाग को सूचना मिली थी कि आईआईएम रोड पर रायपुर महर्षि नगर स्थित तस्मिया जनरल स्टोर पर प्रतिबंधित आक्सीटोसिन इंजेक्शन धड़ल्ले से बेचा जा रहा है। सूचना के आधार पर लखनऊ मंडल के सहायक आयुक्त मनोज कुमार, औषधि निरीक्षक माधुरी सिंह और बृजेश कुमार की संयुक्त टीम ने दुकान पर छापा मारा। इस दौरान दुकान के अंदर एक कमरे में 200 एमएल वाले प्रतिबंधित ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन मिले। विक्रेता के पास औषधि विक्रय का लाइसेंस भी नहीं था। ऐसे में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया।
विज्ञापन

पूरा रैकेट होने की आशंका
जिस तरह से दुकान में प्रतिबंधित इंजेक्शन मिले हैं, उससे इस धंधे में पूरा रैकेट होने की आशंका है। सवाल यह है कि आखिर शहर के बाहरी हिस्से में जनरल स्टोर के मालिक के पास प्रतिबंधित इंजेक्शन की इतनी बड़ी खेप कैसे पहुंची। बिना किसी बड़े रैकेट के संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed