फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   programme of urdu teacher recruitment

उर्दू शिक्षकों का भर्ती कार्यक्रम जारी, काउंसलिंग 25 से

Wed, 16 Oct 2013 01:03 AM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/लखनऊ
शैलेंद्र श्रीवास्तव/लखनऊ Updated Wed, 16 Oct 2013 01:03 AM IST
विज्ञापन
programme of urdu teacher recruitment

प्रदेश में उर्दू भाषा शिक्षकों की भर्ती के लिए काउंसलिंग 25 से शुरू होकर 30 अक्तूबर तक चलेगी। इसके लिए मेरिट 22 अक्तूबर को जारी कर दी जाएगी।

विज्ञापन


इसकी खास बात यह होगी कि इस बार काउंसलिंग में दोगुना अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा, ताकि भविष्य में सीटें बढ़ने के बाद इनको मौका दिया जा सके।

इस संबंध में बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव संजय सिन्हा ने आदेश जारी करते हुए जिलों को दिशा-निर्देश भेज दिया है।

पढ़ें-वो मेंहदी लगाए बैठी रही और दरवाजे से लौट गई बारात
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा परिषद के परिषदीय स्कूलों में 4280 उर्दू शिक्षक के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए गए थे।

आवेदन लेने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी हैं। परिषदीय स्कूलों में उर्दू शिक्षकों की भर्ती राज्य सरकार की प्राथमिकता में है। इसलिए यह भर्ती प्रक्रिया शीघ्र ही पूरी की जानी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभागीय स्तर पर उर्दू शिक्षकों के पदों को करीब 7200 करने की तैयारी है। इसलिए उर्दू शिक्षकों की भर्ती के लिए पद से अधिक आवेदन आने के कारण काउंसलिंग में दोगुना अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा।

बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव ने बेसिक शिक्षा अधिकारियों को भेजे निर्देश में कहा है कि काउंसलिंग की तैयारियां पूरी कर ली जाएं और तय समय पर मेरिट सूची जारी करते हुए यह प्रक्रिया पूरी की जाए।

लखनऊ की और खबरों के लिए क्लिक करें यहां

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed