फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Program organized on Maharishi Valmiki Jayanti in Lucknow CM Yogi participated

वाल्मीकि जयंती: लखनऊ में सीएम योगी बोले- जो लोग भगवान राम को गाली देते हैं, वे महर्षि का भी अपमान करते हैं

Tue, 07 Oct 2025 02:52 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 07 Oct 2025 02:52 PM IST
सार

लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने दीप जलाकर इसका शुभारंभ किया। आगे पढ़ें पूरा अपडेट...

विज्ञापन
Program organized on Maharishi Valmiki Jayanti in Lucknow CM Yogi participated
महर्षि वाल्मीकि जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी व अन्य। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तर प्रदेश में मंगलवार को वाल्मीकि जयंती धूमधाम से मनाई गई। योगी सरकार ने इस दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। सरकार की तरफ से वाल्मीकि से जुड़े सभी मंदिरों और स्थलों पर रामायण पाठ, सांस्कृतिक कार्यक्रम, भक्ति गीत, भजन और दीप प्रज्ज्वलन समारोह सहित कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। 

विज्ञापन


इसी कड़ी में राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के ज्यूपिटर हाल में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी हिस्सा लिया। उन्होंने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान विधान परिषद सदस्य लालजी प्रसाद निर्मल ने अतिथियों का स्वागत किया। 
विज्ञापन


इस अवसर पर सीएम योगी ने कहा कि 'जो लोग भगवान राम को गाली देते हैं, वे भगवान वाल्मीकि का अपमान करते हैं। जो लोग भगवान वाल्मीकि का अपमान करते हैं, वे भगवान राम का भी अपमान करते हैं।' उन्होंने विश्वास जताया कि भगवान वाल्मीकि के आदर्शों से प्रेरणा लेकर एक भारत, श्रेष्ठ भारत के निर्माण के लिए कार्य करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

काफी प्रभावी है वाल्मीकि समाज- सीएम 

सीएम ने अपने संबोधन में आगे कहा कि वाल्मीकि समाज बहुत प्रभावी है। वाल्मीकि के नाम पर देश का पहला इंटरनेशनल एयरपोर्ट अयोध्या में बना है। राम मंदिर परिसर में जिन सप्तऋषियों का मंदिर बन चुका है, उसमें एक मंदिर भगवान वाल्मीकि का भी है। यह सभी कार्य डबल इंजन सरकार के समय में हो रहे हैं। 


उन्होंने कहा कि जो राम पर विश्वास नहीं करते, रामभक्तों पर गोली चलवाते हैं। उनसे यह उम्मीद नहीं की जा सकती है। वे वही कार्य करेंगे, जिससे समाज में विघटन हो। सीएम ने अपील की है कि महर्षि वाल्मीकि व भगवान राम के महत्व के बारे में समाज को बताएं। भक्ति भाव जितनी मजबूती से बढ़ेगा, समाज उतना ही सशक्त होगा। क्योंकि, सशक्त समाज ही आत्मनिर्भर बनता है। वही विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने में योगदान दे पाएगा। 

यह लोग रहे मौजूद

इस मौके पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह, सांसद डॉ. दिनेश शर्मा, बृजलाल, अनूप प्रधान 'वाल्मीकि', पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह, महापौर सुषमा खर्कवाल, विधायक ओपी श्रीवास्तव, विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा, रामचंद्र प्रधान, भाजपा के महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed