{"_id":"6819e2299ca41f9809046b2d","slug":"program-cancled-in-memory-of-kaifi-azmi-lucknow-news-c-13-1-lko1020-1189599-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कैफी आजमी की याद में होने वाला सेमिनार व मुशायरा स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कैफी आजमी की याद में होने वाला सेमिनार व मुशायरा स्थगित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। ऑल इंडिया कैफी आजमी एकेडमी की ओर से मशहूर शायर कैफी आजमी की पुण्यतिथि पर आगामी 10 मई को होने वाले आयोजनों को स्थगित कर दिया गया है।यह आयोजन कब होगा, फिलहाल इसकी जानकारी अभी एकेडमी की ओर से नहीं दी गई है। 10 मई को कैफी आजमी एकेडमी में दो सत्रों में आयोजन होना था। पहले सत्र में कैफी आजमी और आज का अहद शीर्षक से सेमिनार होना था और दूसरे सत्र में मुशायरे का आयोजन किया जाना था। शायर जौहर कानपुरी को इस साल का कैफी आजमी एकेडमी अवॉर्ड देने की घोषणा की गई थी। एकेडमी के ज्वॉइंट सेक्रेटरी फराहिम हुसैन ने बताया कि एकेडमी के महासचिव सईद मेहंदी पांच मई को गंभीर रूप से चोटिल हो गए जिन्हें एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इसी के चलते अब 10 मई को होने वाला आयोजन फिलहाल संभव नहीं है। आगे की तारीख पर बाद में विचार किया जाएगा।
विज्ञापन