{"_id":"ceee1887125dc45c3400490cda7dc26c","slug":"program-at-ravindralala-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुलबुली प्रस्तुतियों से खिला 'इंद्रधनुष'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुलबुली प्रस्तुतियों से खिला 'इंद्रधनुष'
आशुतोष मिश्रा /अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 22 Jun 2014 11:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
70 से अधिक बच्चों की सात प्रस्तुतियां के रंगों से सजा इंद्रधनुष शनिवार शाम बाल संग्रहालय में खिला।
विज्ञापन
बाल संग्रहालय, सोपान, जागृति संस्था के सहयोग से 19 मई से 20 जून तक चली नृत्य-नाट्य कार्यशाला की प्रस्तुति में बच्चों ने गीतों के साथ ही नाट्य प्रस्तुतियां दी।
शुरुआत बच्चों के सूमह नृत्य गणपति बप्पा मोरया से हुई। ढोल बाजे ढम ढम पर धमाल के बाद बच्चों ने यहां बार्बी डाल, कमली डांस पर धमाल मचाया।
हे ईश्वर या अल्लाह ये पुकार सुन ले.. पर ग्रुप डांस फबा। चालाक खरगोश पर नृत्य नाटिका के बाद यहां बच्चों के दल ने मुंशी प्रेमचंद लिखित पंच परमेश्वर की कहानी को मंच पर उतारा।
विज्ञापन
नाट्य निर्देशन अभिषेक सिंह का रहा, जबकि नृत्य निर्देशन राजकुमार राज का रहा।