फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Products of innovation will be brought to market in Uttar Pradesh.

छात्रों के इनोवेशन को कंपनियों की मंजूरी, बाजार में उतारे जाएंगे उत्पाद

Wed, 16 Dec 2020 03:18 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 16 Dec 2020 03:18 PM IST
विज्ञापन
Products of innovation will be brought to market in Uttar Pradesh.
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय - फोटो : amar ujala

यूपी के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की योगी सरकार की मुहिम रंग ला रही है। आत्मनिर्भर अभियान के तहत तकनीकी संस्थानों से जुड़े छात्रों के नवाचारों को कंपनियों ने उत्पाद का रूप देना शुरू कर दिया है। अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय (एकेटीयू) के कई छात्रों के नवाचार को उत्पाद की शक्ल में कंपनियां बाजार में उतारने जा रही है। बाजार में आने के बाद कंपनियों की ओर से छात्रों को भी इसका शेयर दिया जाएगा।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार के आत्मनिर्भर अभियान में प्राविधिक विश्वविद्यालय अहम कड़ी साबित हो रहा है। आत्मनिर्भर भारत योजना के तहत यहां पर छात्रों के बीच प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया जा रहा है। इसमें छात्र अपने सुझाव व उससे जुड़े प्रोटोटाइप प्रस्तुत करते हैं। अब तक एक दर्जन से अधिक छात्रों के बनाए गए प्रोटोटाइप बिजनेस मॉडल का आकार ले चुके हैं। आत्मनिर्भर अभियान को और सशक्त बनाने के लिए शासन ने प्रदेश के सात तकनीकी संस्थानों में इनक्यूबेटर खोले जाने के निर्देश दिए हैं। इसमें लखनऊ का महाराणा प्रताप प्रोद्यौगिकी विश्वविद्यालय भी शामिल है।
विज्ञापन


छात्रों को नवाचार के प्रति जागरूक किया जा रहा है। नवाचारों को बढ़ावा देने के लिए एकेटीयू की ओर से कलाम इनोवेशन एंड स्टार्टअप सेंटर की स्थापना की गई है। इस सेंटर के जरिए छात्रों से इनोवेशन से जुड़े हुए आइडियाज मांगे जाते हैं। तीन साल में 2700 से अधिक आइडियाज सेंटर को मिल चुके हैं। इसमें छात्रों के 68 आइडियाज को चुना गया है जिनको अपने नवाचार का प्रोटोटाइप बनाने के लिए एकेटीयू की ओर से 12 हजार रुपए की धनराशि भी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

इन छात्रों के ये नवाचार उतरेंगे बाजार में

- बिजनौर के वीरा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट के छात्र शुभम कुमार ने किसानों को राहत देने के लिए व्हील स्प्रे पंप मशीन बनाई है। गतिज ऊर्जा पर आधारित इस मशीन के जरिए किसान समय व मेहनत की बचत करते हुए खेत में फर्टीलाइजर व पेस्टीसाइड छिड़क सकते हैं। छात्र के इस आइडिया को एक कंपनी ने ले लिया है। जो इस मशीन को डिजाइन देकर बाजार में उतारेगी।

- ग्रेटर नोएडा के द्रोणाचार्य ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के छात्र शिवम यादव ने आर्टिफिशल इंटेलीजेंस की मदद से स्मार्ट हेलमेट का निर्माण किया है। जिसमें सेंसर लगे हुए हैं। जीपीएस युक्त इस हेलमेट की विशेषता यह है कि किसी भी तरह का हादसा होने पर यह हेलमेट फौरन नजदीक के पुलिस स्टेशन, अस्पताल और परिवार के सदस्यों को मैसेज भेज देगा। छात्र के आइडिया पर एक कंपनी उसका उत्पादन करने जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed