{"_id":"6898632d656dc132d804501e","slug":"proceedings-of-up-legislative-council-and-assembly-will-continue-for-27-hours-continuously-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसून सत्र: इस दिन लगातार 27 घंटे चलेगी यूपी विधान परिषद और विधानसभा, विजन डॉक्यूमेंट 2047 पर होगी चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसून सत्र: इस दिन लगातार 27 घंटे चलेगी यूपी विधान परिषद और विधानसभा, विजन डॉक्यूमेंट 2047 पर होगी चर्चा
Sun, 10 Aug 2025 02:45 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 10 Aug 2025 02:45 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश विधानमंडल के मानसून सत्र में 13 अगस्त की सुबह 11 बजे से लगातार 27 घंटे यूपी विधान परिषद और विधानसभा की कार्यवाही चलेगी। इस दौरान विजन डॉक्यूमेंट 2047 पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
यूपी विधानसभा (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश विधानमंडल के मानसून सत्र को लेकर राजधानी लखनऊ में रविवार को सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की। बैठक विधान भवन में की गई। इस दौरान कई बिंदुओं पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, वित्त एवं संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना, नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय, मंत्री संजय निषाद, ओम प्रकाश राजभर, कांग्रेस विधायक आराधना मिश्रा, बसपा विधायक उमाशंकर सिंह, विधायक कुंवर रघुराज प्रताप सिंह 'राजा भइया' आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
इस बार विधान परिषद और विधानसभा 13 अगस्त को सुबह 11:00 बजे से अगले दिन यानी 14 अगस्त को दोपहर 2:00 बजे तक अनवरत चलेगी। इस दौरान विजन डॉक्यूमेंट 2047 पर चर्चा होगी। यानी इस बार लगातार 27 घंटे तक कार्यवाही चलेगी।
विज्ञापन
बताते चलें कि यूपी विधानमंडल का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कार्यमंत्रणा समिति की बैठक बुलाई। वहीं दूसरी तरफ विधानसभा में एआई की भी पाठशाला लगी। इसमें विधायक अपने कामकाज में स्मार्टनेस लाने के लिए एआई का उपयोग सीखा।