फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Problems in LT teachers recruitment in UP.

6,645 शिक्षकों की भर्ती में ये आई बड़ी मुश्किल

Sat, 17 Oct 2015 02:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 17 Oct 2015 02:38 AM IST
विज्ञापन
Problems in LT teachers recruitment in UP.

राजकीय इंटर कॉलेजों में एलटी शिक्षकों की भर्ती में अधिकारियों की सुस्त रफ्तार विभाग को भारी पड़ रही है। स्थिति यह है कि सालभर की मशक्कत के बाद भी मात्र 1152 शिक्षक ही जॉइन कर सके हैं। इनमें 729 महिला व 423 पुरुष शिक्षक हैं।

विज्ञापन


राजकीय इंटर कॉलेजों में वर्ष 2014 में 6,645 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन निकला था, लेकिन मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक भर्ती में रुचि नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा निदेशक अमरनाथ वर्मा ने मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशकों से नए सिरे से जानकारी मांगी है।

शिक्षकों के प्रमाण पत्र में मिली बड़ कमियां

Problems in LT teachers recruitment in UP.

राज्य सरकार ने राजकीय इंटर कॉलेजों में एलटी शिक्षकों की भर्ती का निर्देश दिया था। 6,645 पदों के लिए विज्ञापन निकला था। इनमें 3964 महिला व 2681 पुरुष शिक्षकों के पद थे।

मंडल स्तर पर आवेदन लेने के साथ मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशकों को भर्ती का अधिकार दिया गया था। भर्ती के लिए समय सीमा तय कर दी गई थी, लेकिन मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशकों की लापरवाही से भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही है। सबसे खराब स्थिति लखनऊ की है।

यहां चयनित होने वाले शिक्षकों के प्रमाणपत्रों की जांच में बड़ी कमियां मिलीं, लेकिन मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक ने ठोस कार्रवाई समय से नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed