फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   problem in promoting teacher helper

शिक्षा मित्रों को अध्यापक बनाने में कई पेंच

Tue, 12 Nov 2013 08:17 AM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 12 Nov 2013 08:17 AM IST
विज्ञापन
problem in promoting teacher helper

शिक्षा मित्रों को दो वर्षीय पत्राचार बीटीसी प्रशिक्षण के बाद सहायक अध्यापक बनाने के लिए निदेशालय से भेजे गए निमयावली संशोधन संबंधी प्रस्ताव में कई खामियां हैं।

विज्ञापन


शासन ने निदेशालय से शीघ्र ही इसे संशोधित करते हुए भेजने का निर्देश दिया है।

शिक्षा मित्रों को टीईटी से छूट देने या फिर इसके विकल्पों पर भी चर्चा की गई।

राज्य सरकार लोकसभा चुनाव को देखते हुए शिक्षा मित्रों के विरोध से बचना चाहती है।

सचिव बेसिक शिक्षा नीतीश्वर कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को हुई बैठक में इस संबंध में अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया गया।

पढ़ें-उर्दू की ये परीक्षा दिला सकती है पुरस्कार
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में 1.63 लाख शिक्षा मित्र प्राइमरी स्कूलों में लगे हुए हैं। शिक्षा का अधिकार अधिनियम लागू होने के बाद इन्हें दो वर्षीय पत्राचार बीटीसी प्रशिक्षण देकर शिक्षक बनाए जाने का निर्णय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले चरण में करीब 60,000 शिक्षा मित्रों के प्रशिक्षण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इन्हें जनवरी 2014 में सहायक अध्यापक बनाया जाना है।

शिक्षा मित्रों को सहायक अध्यापक बनाने से पहले उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा अध्यापक सेवा नियमावली 1981 में संशोधन करते हुए उन्हें शिक्षक बनाए जाने का प्रावधान किया जाना है।

बेसिक शिक्षा निदेशालय ने इस संबंध में शासन को प्रस्ताव भेजा था।

सचिव बेसिक शिक्षा ने नियमावली पर चर्चा के लिए सोमवार को शासन के अधिकारियों के साथ निदेशालय व सचिव बेसिक शिक्षा परिषद के अधिकारियों को बुलाया।

नियमावली पर विचार-विमर्श के दौरान इसमें कई खामियां मिलीं। इसे देखते हुए निदेशालय से शीघ्र ही संशोधित प्रस्ताव भेजने को कहा गया है।

इसके अलावा शिक्षा मित्रों को टीईटी का विकल्प दिए जाने पर भी विचार-विमर्श हुआ। राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद और हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार शिक्षक बनने के लिए टीईटी अनिवार्य है।

लखनऊ की अन्य खबरों के लिए देखें यहां

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed