फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   problem for AAP, javed jafri nomination might get rejected

'आउट' हो सकते हैं जावेद, केजरी ने उतारा दूसरा सिपाही!

Wed, 09 Apr 2014 03:20 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 09 Apr 2014 03:20 PM IST
विज्ञापन
problem for AAP, javed jafri nomination might get rejected

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के पहले ही लोकसभा चुनाव में उन पर हर तरफ से आफत बरस रही है।

विज्ञापन


कहीं उन्हें घूंसा खाना पड़ रहा है तो कहीं झापड़। इतना ही नहीं, जगह-जगह पार्टी के टिकट पर पर मचा बवाल भी उनके लिए सिर दर्द बना हुआ है।

सियासी विवाद भी जब-तब उनके गले पड़ जा रहे हैं। ऐसे में अब उनके लिए नई और बड़ी मुसीबत़ खड़ी हो रही है।

यूपी की सबसे अहम सीटों में से एक लखनऊ में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी जावेद जाफरी मुसीबत में हैं।

रद हो सकता है जावेद का नामांकन!

problem for AAP, javed jafri nomination might get rejected

लखनऊ में आम आदमी पार्टी की मुश्किलें दूर होती नजर नहीं आ रही हैं। काफी कश्मकश के बाद टिकट तो फाइनल हो गया, लेकिन अब नई मुसीबत सामने है।

राजधानी से बड़ी खबर आ रही है कि आम आदमी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी जावेद जाफरी का नामांकन रद हो सकता है। इसीलिए, पार्टी ने आदर्श शास्‍त्री को भी पर्चा दाखिल करवा दिया है।

सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, जावेद जाफरी ने अपने एफिडेटिवट में कुछ ऐसी जानकारी दी है जो सही नहीं है। इसको लेकर तमाम आरोप भी लग रहे हैं और आशंका है कि जावेद का नामांकन रद हो सकता है।

सूत्रों की मानें तो पार्टी ने शर्मिंदगी से बचने से के लिए आदर्श शास्‍त्री को कवरिंग प्रत्याशी के रूप में पर्चा भरवाया है और अगर कुछ समस्या आई तो ‌पार्टी का निशान आदर्श शास्‍त्री को मिल जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन, जावेद जी-जान से कर रहे प्रचार

problem for AAP, javed jafri nomination might get rejected

इस पूरे घटनाक्रम से दूर मुंबई से लखनऊ आकर राजनीतिक जमीन तलाश रहे अभिनेता जावेद जाफरी पूरी शिद्दत से प्रचार अभियान में जुटे हुए हैं।


कभी वो शिकंजी के ठेले पर आम आदमी के अंदाज में सोडा पी रहे हैं, तो कभी गरीब तबके के लोगों का दिल जीतने के लिए एक रिक्‍शेवाले को एक हजार रुपये का नोट थमा रहे हैं।

इतना ही नहीं, सियासत की बाजी मारने के लिए वह नवाबों की नगरी में रिक्‍शा तक चलाने पर मजबूर हो गए हैं। उनकी बयानबाजी में भी सियासी तेवर नजर आने लगे हैं, लेकिन ‌बनती फिजा में उनका नामांकन रद होता है तो बड़ी नाकामी होगी।

विज्ञापन

आदर्श की खुल जाएगी किस्मत

problem for AAP, javed jafri nomination might get rejected

जावेद की मुसीबत से इतर, आदर्श शास्‍त्री के लिए यह खबर मन ही मन खुश करने वाली जरूर हो सकती है। पर्चा भरकर उनके मन में भी एक बार फिर राजधानी से राजनाथ के खिलाफ चुनाव लड़ने की ख्वाहिश पूरी होती नजर आ रही होगी।

गौरतलब है कि लखनऊ से आदर्श शास्‍त्री का नाम ही फाइनल होना था। हालांकि, अचानक कुछ बदलाव हुए और जावेद को सियासी मैदान में उतार दिया गया।

दिलचस्प बात यह थी कि जिस दिन यह फैसला हुआ, उसी दिन आदर्श लखनऊ पहुंचे थे और एक दिन पहले ही अपनी उम्मीदवारी को लेकर काफी खुश नजर आ रहे थे।

क्या पता, किस्मत उन्हें फिर जनता के सामने भेज दे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed