फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Pro. MNP Verma took charge of VC of BBAU Lucknow

प्रोफेसर एमएनपी वर्मा बने बीबीएयू के नए कुलपति, प्रो. सोबती ने पगड़ी पहनाकर सौंपा चार्ज

Fri, 17 Aug 2018 12:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 17 Aug 2018 12:11 PM IST
विज्ञापन
Pro. MNP Verma took charge of VC of BBAU Lucknow
नए कुलपति प्रोफेसर एमएनपी वर्मा को चार्ज सौंपते प्रो. सोबती। - फोटो : amar ujala
बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) के वरिष्ठ प्रोफेसर एमएनपी वर्मा ने शुक्रवार को यूनिवर्सिटी के नए कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया। वहीं, उम्र के 70 साल पूरे करने जा रहे पूर्व कुलपति प्रो. आरसी सोबती ने प्रो. वर्मा को पगड़ी पहनाकर चार्ज हैंडओवर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यहां का कार्यकाल मेरे लिए यादगार रहा है और सभी सहयोग करने वालों का उन्होंने आभार जताया। इस दौरान कुलपति की पत्नी विपिन सोबती भी मौजूद रहीं। प्रो. सोबती साढ़े पांच साल से अधिक समय तक कुलपति पद पर रहे। 
विज्ञापन


कुलपति प्रो. सोबती ने 21 जनवरी 2013 को विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार संभाला था। 20 जनवरी 2018 को उनका कार्यकाल पूरा हो गया था। किंतु नए कुलपति की सर्च कमेटी न बनने के कारण मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने नए कुलपति की नियुक्ति तक प्रो. सोबती को पद पर बने रहने का निर्देश दिया था। 
विज्ञापन

Pro. MNP Verma took charge of VC of BBAU Lucknow
इसके बाद सर्च कमेटी का गठन हुआ और 30 मई को नए कुलपति के लिए इंटरव्यू भी हुआ मगर मानव संसाधन विकास मंत्रालय आज तक नए कुलपति की नियुक्ति नहीं कर सका। इस बीच प्रो. सोबती 18 अगस्त को 70 वर्ष के हो जाएंगे, जबकि शुक्रवार को उनका आखिरी वर्किंग डे था।

प्रो. सोबती ने कहा कि 70 साल की आयु पूरी होने के कारण मैंने 17 अगस्त को अपना पदत्याग किया है। प्रो. सोबती ने कहा है कि बिना सभी के सहयोग के यह लक्ष्य पाना संभव नहीं था। विवि के विकास में यह काफी जरूरी था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed