{"_id":"601bf99c68be416092165819","slug":"priyanka-s-clean-glass-minister-s-stance-congress-leaders-do-not-clean-their-glass-of-vehicles","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रियंका के शीशा साफ करने पर मंत्री का तंज, कांग्रेस नेता वाहनों का शीशा नहीं अपना मुंह साफ करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रियंका के शीशा साफ करने पर मंत्री का तंज, कांग्रेस नेता वाहनों का शीशा नहीं अपना मुंह साफ करें
Thu, 04 Feb 2021 07:11 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 04 Feb 2021 07:11 PM IST
विज्ञापन
मोहसिन रजा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका वाड्रा द्वारा अपने वाहन का शीशा साफ करने पर जिले के प्रभारी मंत्री मोहसिन रजा ने तंज कसा है। मंत्री ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को शीशा नहीं अपना मुंह साफ करना चाहिए। मोहसिन ने कांग्रेस पर 60 वर्ष तक किसानों का शोषण करने का आरोप भी लगाया। जिले के प्रभारी मंत्री मोहसिन रजा गुरुवार को जिला मुख्यालय पर आयोजित चौरीचौरा शताब्दी समारोह में शामिल होने आए थे।
विज्ञापन
कार्यक्रम के बाद मीडिया से मुखातिब प्रभारी मंत्री ने कांग्रेस पार्टी पर हमला बोला। मीडिया की ओर से बरेली में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की ओर से अपने वाहन का शीशा पोछने के सवाल पर मोहसिन हमलावर हो गए। कहा कि कांग्रेस के नेताओं को अपना मुंह साफ कर लेना चाहिए। किसानों के नाम पर कांग्रेस अब घड़ियाली आंसू बहा रही है।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि 60 वर्ष तक कांग्रेस ने किसानों को कर्जदार बनाकर उनका शोषण किया। किसानों को जेल भेजने और उन्हें आत्महत्या के लिए मजबूर करने का काम किया। कांग्रेस ने किसानों की भूमि अपने रिश्तेदारों को खरीदवा दी और अब ड्रामा कर रही है उनके इस ड्रामे से कुछ होने वाला नहीं है। मोदी जी लगातार किसानों की आय दोगुनी करने की कोशिश में जुटे हैं।
विज्ञापन