फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   priyanka maheshwari files nomination for mayor post from aam admi party.

लखनऊ मेयर के लिए आप की उम्मीदवार प्रियंका माहेश्वरी, 68 प्रत्याशियों ने कराया नामांकन

Mon, 06 Nov 2017 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 06 Nov 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
priyanka maheshwari files nomination for mayor post from aam admi party.
प्रत्याशी प्रियंका माहेश्वरी - फोटो : amar ujala

आम आदमी पार्टी (आप) से प्रत्याशी प्रियंका माहेश्वरी ने रविवार को ढोल-नगाड़ों के बीच भारी भरकम जुलूस निकालने के बाद नगर निगम मुख्यालय पहुंचकर अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। प्रियंका आप से लखनऊ की मेयर पद की उम्मीदवार हैं। इस दौरान उनके साथ दिल्ली में सत्ताधारी पार्टी आप की विधायक अलका लांबा व विधायक नरेश यादव भी रहे। वहीं अलग-अलग जोन के लिए पार्षद पद पर 68 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया।

विज्ञापन


इनमें सर्वाधिक 18-18 नामांकन जोन छह व जोन आठ में आने वाले वार्डों के लिए हुए। आप की प्रत्याशी प्रियंका माहेश्वरी का नामांकन जुलूस डीएवी कॉलेज के पास से करीब ढाई किलोमीटर रास्ता तय कर लालबाग नगर निगम मुख्यालय के पास पहुंचा।
विज्ञापन


हालांकि पुलिस ने ढोल व नारेबाजी को बंद कराने के बाद पर्चा दाखिल करने के लिए पार्टी प्रत्याशी समेत सिर्फ पांच समर्थकों को ही पैदल नामांकन कक्ष तक जाने की अनुमति दी। आचार संहिता के अनुपालन को गठित प्रशासनिक टीमों ने भी वीडियो सर्विलांस टीम के माध्यम से जुलूस की वीडियो फुटेज कराई। रिटर्निंग ऑफिसर ने बताया कि आचार संहिता के नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर प्रत्याशी को नोटिस दिया जाएगा। प्रियंका के पति व व्यवसायी विनोद माहेश्वरी भी उनके साथ रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

महापौर प्रत्याशी बनी प्रियंका करोड़पति

priyanka maheshwari files nomination for mayor post from aam admi party.
प्रियंका माहेश्वरी व अन्य आप नेता - फोटो : amar ujala

प्रियंका माहेश्वरी निवासी मोतीनगर तिकोना पार्क नाका
राजनीतिक दल -- आम आदमी पार्टी

पारिवारिक चल संपत्ति --- 1.53 करोड़ ( इसमें खुद के पास 31.29 लाख की चल संपत्ति में नगद 48,600, बैंक में 8.76 लाख, एलआईसी पॉलिसी सहित अन्य निवेश में 15 लाख, 170 ग्राम के 5.10 लाख कीमत के स्वर्ण 36 हजार के चांदी के आभूषण, एक दो पहिया एक्टिवा जबकि पति के पास 38 हजार नगद, 7.90 लाख बैंक में, 19 लाख से अधिक की बीमा पॉलिसी व अन्य निवेश, चार पहिया महिंद्रा एक्सयूवी व मारूति डिजायर के साथ 1.40 लाख के स्वर्ण व चांदी आभूषण जबकि आश्रित बच्चे के नाम 2.47 लाख की चल संपत्ति है। पति व पत्नी किसी के नाम पर कोई भी लाइसेंसी शस्त्र नहीं है।

अचल संपत्ति -- प्रियंका के पास खुद के स्वामित्व में कोई भी भू संपत्ति, मकान या प्लॉट नहीं है जबकि उनके पति 34.36 लाख कीमत की दुकान व भवन संपत्ति है।

आपराधिक वाद --- कोई भी नहीं।
शैक्षिक योग्यता --- परास्नातक    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed