फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lok sabha election 2019 : priyanka hits modi says chowkidar made farmer watch his farm

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा- 2014 से भी बड़ी जीत मिलेगी अमेठी व रायबरेली में

Fri, 03 May 2019 02:06 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला रायबरेली Published by: Amulya Rastogi Updated Fri, 03 May 2019 02:06 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019 : priyanka hits modi says chowkidar made farmer watch his farm
प्रियंका गांधी - फोटो : amar ujala
प्रियंका गांधी ने रायबरेली में बताया कि इस बार अमेठी व रायबरेली में 2014 से भी बड़ी जीत मिलेगी। यहां कांग्रेस को कोई खतरा नहीं है। यहां हमारी जीत पक्की है। 
विज्ञापन


वहीं बीजेपी को अच्छा नहीं लग रहा कि इन दोनों जगह उनका वोट कट रहा है। बीजेपी खोखली सरकार है। हमारी सीधी लड़ाई उनके है। सपा से हमारा अच्छा ताल मेल है। 

इससे पहले प्रियंका गांधी वाड्रा ने रायबरेली में मोदी पर निशाना साधते हुए कहा था कि आज यूपी में किसान की क्या स्थिति है ? अपने आपको देश के चौकीदार कहने वाले, इन्होंने किसानों को खेत में बैठा दिया है चौकीदारी करने। 
विज्ञापन


प्रियंका रायबरेली के अमावा ब्लॉक में लोगों को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने आगे कहा कि बस वादे पर वादा, झूठ पर झूठ बोला जा रहा है, बस प्रचार हो रहा है और सच्चाई अलग है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रियंका ने कहा कि मां को जनता ने शक्ति दी तो उन्होंने यहां पर विकास कार्य कराए हैं।

उन्होंने कहा कि आप लोगों ने इलाके में ऐसी राजनीति देखी है जो अच्छी भावना पर आधारित है। यहां पर जो भी विकास कार्य हुए जो आपकी प्रेरणा से सेनिया जी ने कराए। 

उन्होंने कहा कि भाजपा के जो उम्मीदवार हैं वह मुझे दीदी कहते थे। पैर छूते थे, वह पहले कांग्रेस में हुआ करते थे। अगर कोई उम्मीदवार अपनी पार्टी के लिए वफादार नहीं है तो आपके लिए क्या करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed