{"_id":"5f1faee2b8f7f25ad9602dba","slug":"priyanka-gandhi-wrote-a-letter-to-cm-yogi-says-government-should-improve-law-and-order-situation","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रियंका गांधी ने सीएम योगी को लिखा पत्र, कहा- कानून व्यवस्था की स्थिति सुधारे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रियंका गांधी ने सीएम योगी को लिखा पत्र, कहा- कानून व्यवस्था की स्थिति सुधारे सरकार
Tue, 28 Jul 2020 10:21 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 28 Jul 2020 10:21 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : amar ujala
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में अपराध की कुछ हालिया घटनाओं के मद्देनजर मंगलवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि वह कानून-व्यवस्था ठीक करें, जनता परेशान है।
विज्ञापन
प्रियंका ने लिखा है कि प्रदेश में कानून-व्यस्था की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। आपराधिक घटनाओं में सख्ती से कार्रवाई सुनिश्चित करने की जरूरत है। मंगलवार को प्रियंका गांधी ने सीएम को लिखा कि कानपुर, गोंडा व गोरखपुर की घटनाएं आपके संज्ञान में होंगी। मैं गाजियाबाद के एक परिवार की पीड़ा की तरफ आपका ध्यान आकर्षित कराना चाहती हूं। मेरी इस परिवार से बात हुई।
विज्ञापन
गाजियाबाद के व्यवसायी विक्रम त्यागी करीब एक महीने से लापता हैं। परिवार को अपहरण की आशंका है। बार-बार गुहार लगाने के बाद भी पुलिस और प्रशासन इस तरफ ध्यान देने के लिए तैयार नहीं है। दो दिन पहले कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल परिवार से मिला था। परिजन परेशान हैं।
विज्ञापन
प्रियंका गांधी ने सीएम योगी मांग की है कि विक्रम त्यागी के परिजनों की मदद करें, साथ ही पुलिस अधिकारियों को सख्ती से निर्देशित करें कि पूरी तरह से उनकी मदद की जाए।
Trending Videos
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अपहरण की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। कानून-व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। इस समय इन मामलों के प्रति पुलिस और प्रशासन की जिम्मेदारी है कि पूरी मुस्तैदी और दक्षता से कार्रवाई करें।