फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Priyanka Gandhi writes a letter to CM Yogi Adityanath over wheat purchase.

यूपी: प्रियंका गांधी ने योगी को लिखा पत्र, बोलीं- किसानों को महंगाई से राहत देने के लिए गेहूं की खरीद बढ़ाएं

Mon, 21 Jun 2021 12:12 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 21 Jun 2021 12:12 PM IST
सार

कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने गेहूं खरीद को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है और उन्हें सुझाव दिए हैं।

विज्ञापन
Priyanka Gandhi writes a letter to CM Yogi Adityanath over wheat purchase.
प्रियंका गांधी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कांग्रेस की यूपी प्रभारी व महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर गेहूं की खरीद बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने पत्र में लिखा कि मिल रही खबरों के अनुसार यूपी में इस साल कुल उत्पादित गेहूं के मात्र 14% हिस्से की सरकारी खरीद हुई है। गांवों के क्रय केंद्र बंद हैं व किसानों से कम गेहूं खरीदा जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों को कमरतोड़ महंगाई से राहत देने के लिए गेहूं की खरीद बढ़ाई जानी चाहिए और क्रय केंद्रों पर 15 जुलाई तक किसानों के गेहूं खरीद की गारंटी दी जानी चाहिए।

विज्ञापन


प्रियंका गांधी ने पत्र में लिखा कि प्रदेश में तमाम जिलों से मुझे लगातार सूचनाएं आ रही हैं कि गेहूं की खरीद में किसानों को बहुत परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। एक अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू हुई लेकिन कोरोना महामारी के चलते क्रय केंद्रों पर ताला लटकता रहा। जैसे ही किसानों का गेहूं क्रय केंद्रों तक पहुंचने लगा उसी समय खरीद को कम करके आधा कर दिया गया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पंजाब और हरियाणा जैसे प्रदेशों में गेहूं की खरीद कुल उत्पादन का 80-85 प्रतिशत तक होती है, जबकि उत्तर प्रदेश में 378 लाख मीट्रिक टन उत्पादित गेहूं के मात्र 14 फीसदी हिस्से की सरकारी केंद्रों पर खरीद हुई है। बहुत सारे किसान अपना गेहूं नहीं बेच पाए हैं। अब क्रय केंद्रों पर किसानों के गेहूं खरीद में सरकारी फरमानों के चलते अफसर नानुकूर कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रियंका ने पत्र में याद दिलाया कि आपने कहा था कि हम अंतिम किसान तक गेहूं खरीद की सुविधा देंगे, लेकिन बहुत सारे गांवों में क्रय केंद्र बंद हो गए हैं और किसानों को दूर मंडियों में जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

प्रियंका गांधी ने कहा कि कोरोना महामारी और महंगाई के चलते किसानों की हालत पहले से खराब है, ऐसे में उनकी फसल की खरीद न हो पाने या औने-पौने दामों में गेहूं बेचने के लिए मजबूर होने जैसी स्थिति किसानों की कमर तोड़ देगी।

प्रियंका गांधी ने योगी को दिए ये सुझाव

- क्रय केंद्रों पर 15 जुलाई तक किसानों के गेहूं खरीद की गारंटी दी जाए।

- प्रत्येक क्रय केंद्र पर खरीद की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि किसानों को अपना अनाज बेचने के लिए भटकना न पड़े।

- कई जिलों से इस तरह की खबरें आ रही हैं कि एक किसान से एक बार में अधिकतम 30 या 50 कुंतल गेहूं खरीदा जा रहा है। इससे किसान बहुत परेशान है। इस पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाकर किसानों से अधिकतम खरीद की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed