फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Priyanka gandhi vadra to visit raebareli every month.

जनता की नाराजगी दूर करने के लिए हर महीने रायबरेली जाएंगी प्रियंका गांधी वाड्रा

Fri, 24 Jan 2020 12:36 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Published by: ishwar ashish Updated Fri, 24 Jan 2020 12:36 PM IST
विज्ञापन
Priyanka gandhi vadra to visit raebareli every month.
सोनिया गांधी व प्रियंका गांधी। - फोटो : अमर उजाला

लंबे अरसे से चली आ रही आम जनता की नाराजगी अब दूर होगी। मां सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र का अब हर माह प्रियंका गांधी दौरा करेंगी। गांवों में जाकर लोगों की पीड़ा सुनेंगी और पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संगठन को मजबूत करेंगी।

विज्ञापन


रायबरेली संसदीय क्षेत्र गांधी परिवार का गढ़ कहा जाता है। वर्ष 2004 से लगातार कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी यहां से सांसद हैं। इधर, अस्वस्थ होने के चलते सोनिया गांधी संसदीय क्षेत्र के दौरे पर कम आ पाती हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा ही मां के संसदीय क्षेत्र की कमान संभाले हुए हैं। बावजूद इसके गांधी परिवार के दौरे कम हो पाते हैं। जिले की जनता में यह टीस अक्सर रहती है। यूपी में पार्टी की खिसकती जमीन को मजबूत करने की दिशा में अब कांग्रेस रायबरेली की जनता की इस नाराजगी को दूर करने को आगे बढ़ने के संकेत दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भुएमऊ गेस्ट हाउस में पदाधिकारियों व आम जनता से मुलाकात के दौरान स्वयं प्रियंका ने लोगों को भरोसा दिलाया कि वह अब हर माह संसदीय क्षेत्र के दौरे पर आएंगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी के मुताबिक प्रियंका वाड्रा ने हर माह मां के संसदीय क्षेत्र में लोगों से सीधा संवाद करेंगी व पदाधिकारियों से मिलकर संगठन के कामकाज की समीक्षा करेंगी।

प्रियंका ने कहा, जनता की आवाज बनें संगठन के लोग

प्रियंका ने ये भी कहा कि संगठन के लोग जनता की आवाज बनें। गांवों के मुद्दों को सड़क पर जोरदार ढंग से उठाएं। प्रदेश में खासतौर पर किसानों की माली हालत ठीक नहीं है। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बृहस्पतिवार को पार्टी के पदाधिकारियों का आह्वान करते हुए कहा कि आने वाले समय में जीत आपकी होगी। जनता को गुमराह करने वाले हारेंगे।

संगठन ही हमारी असली ताकत है। इसे ही हम सब मजबूत बनाएं। आने वाले समय में हम यूपी के साथ ही देश की सत्ता पर काबिज होंगे। इसके लिए आप सब संघर्ष करें। जनता को असलियत भी बताएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed