रोड शो के बाद कांग्रेस मुख्यालय में बोले राहुल, हम यूपी को बदलना चाहते हैं और ये होकर ही रहेगा
- एयरपोर्ट से पीसीसी मुख्यालय तक 12 किलोमीटर लंबे रूट पर फूल-मालाओं से स्वागत किया जाएगा।
- प्रियंका गांधी वाड्रा और ज्योतिरादित्य सिंधिया 14 फरवरी तक लखनऊ में रुकेंगे।
- प्रियंका और सिंधिया एक ही रूम में बैठेंगे, इस रूम में कभी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी भी बैठी थीं।
- प्रियंका 42 और ज्योतिरादित्य 38 लोकसभा क्षेत्रों के पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों से मिलेंगी।
- प्रियंका 12 फरवरी को सुबह 11 बजे मोहनलालगंज के कार्यकर्ताओं को सुनेंगी।
लाइव अपडेट
राहुल गांधी ने कहा कि यूपी में कांग्रेस कमजोर नहीं रह सकती। कांग्रेस को मजबूत करने के लिए जमीनी नेताओं को आगे बढ़ाना होगा। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मैं अखिलेश यादव व मायावती का आदर करता हूं लेकिन ये भी कह देता हूं कि कांग्रेस पार्टी लोकसभा चुनाव में पूरे दमखम के साथ लड़ेगी और 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश में सरकार बनाएगी। हम प्रदेश को बदलना चाहते हैं और ये होकर रहेगा।
वहीं, प्रियंका का भाषण सुनने की राह देख रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को निराशा हुई। प्रियंका बिना बोले ही चली गईं।
राहुल गांधी राफेल मामले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि 'द हिंदू' अखबार में देख लीजिए कि किस तरह राफेल मामले में चोरी की गई है। उन्होंने एक बार फिर चौकीदार चोर है का नारा लगाया।
वहीं, जब काफिला हजरतगंज पहुंचा तो प्रियंका वाड्रा ने एक बच्ची को गोद में उठाया और उसे चॉकलेट दी। राहुल-प्रियंका सहित सभी नेताओं ने गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
रोड शो खत्म होने पर कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लखनऊ की जनता को धन्यवाद दिया। उन्होंने आभार जताते हुए लिखा कि अद्भुत, ऐतिहासिक, जनसमर्थन के लिए धन्यवाद लखनऊ। संकेत साफ हैं- सरकार जाने को है, बदलाव आने को है।
अद्भुत, ऐतेहासिक, जनसमर्थन के लिए धन्यवाद लखनऊ।
— Jyotiraditya Scindia (@JM_Scindia) February 11, 2019
संकेत साफ हैं - सरकार जाने को है, बदलाव आने को है।#NayiUmeedNayaDesh pic.twitter.com/PLVseCLwoD
रोड शो के लिए राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, ज्योतिरादित्य सिंधिया व अन्य कांग्रेस नेता बस पर सवार हैं। जिसमें प्रियंका गांधी लीड करती हुई नजर आ रही हैं। जबकि राहुल गांधी वहां एक सहयोगी की भूमिका में दिख रहे हैं।
वहीं, कांग्रेसियों में खासा उत्साह है। वह नारेबाजी करने के साथ ही खुशी से झूम रहे हैं।
Congress General Secretary for Uttar Pradesh East Priyanka Gandhi Vadra, and party President Rahul Gandhi reach Lucknow. pic.twitter.com/vkxttSqDjw
— ANI UP (@ANINewsUP) February 11, 2019
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के सोमवार को रोड-शो के चलते सुबह से शहर की यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। एएसपी ट्रैफिक रविशंकर निम ने बताया कि अमौसी एयरपोर्ट से माल एवेन्यू स्थित कांग्रेस प्रदेश कार्यालय आगमन और रोड शो प्रस्तावित है। यहां देखें, पूरा रूट डायवर्जन-
क्लिक करें और देखें- राहुल-प्रियंका के रोड शो पर आज बदली लखनऊ की यातायात व्यवस्था, देखें- किधर से जाएं, किधर से न जाएं
UP Min SN Singh: They're calling this road show but BJP sees this as 'Chor machaye shor'. Gandhi-Vardra family is out on bail. They can't hold road show but a 'Chor show'. Ppl of UP,especially Lucknow,will come to see corrupt faces of those who looted Rs 12 Lakh Cr of this nation pic.twitter.com/4GBYjNJ6eD
— ANI UP (@ANINewsUP) February 11, 2019
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.