फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रोड शो के बाद कांग्रेस मुख्यालय में बोले राहुल, हम यूपी को बदलना चाहते हैं और ये होकर ही रहेगा

Mon, 11 Feb 2019 10:54 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 11 Feb 2019 10:54 AM IST
खास बातें

  • एयरपोर्ट से पीसीसी मुख्यालय तक 12 किलोमीटर लंबे रूट पर फूल-मालाओं से स्वागत किया जाएगा। 
  • प्रियंका गांधी वाड्रा और ज्योतिरादित्य सिंधिया 14 फरवरी तक लखनऊ में रुकेंगे। 
  • प्रियंका और सिंधिया एक ही रूम में बैठेंगे, इस रूम में कभी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी भी बैठी थीं। 
  • प्रियंका 42 और ज्योतिरादित्य 38 लोकसभा क्षेत्रों के पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों से मिलेंगी।
  • प्रियंका 12 फरवरी को सुबह 11 बजे मोहनलालगंज के कार्यकर्ताओं को सुनेंगी।

विज्ञापन
priyanka gandhi vadra in lucknow.
- फोटो : amar ujala

लाइव अपडेट

06:13 PM, 11-Feb-2019
लखनऊ में करीब पांच घंटे तक चले रोड शो के बाद कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शहर की जनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया और कहा कि मैंने प्रियंका गांधी व ज्योतिरादित्य सिंधिया को यूपी की जिम्मेदारी दी है। दोनों ही लोगों को मिलकर अच्छा काम करना होगा। इस काम में कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता मदद करेंगे।

राहुल गांधी ने कहा कि यूपी में कांग्रेस कमजोर नहीं रह सकती। कांग्रेस को मजबूत करने के लिए जमीनी नेताओं को आगे बढ़ाना होगा। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मैं अखिलेश यादव व मायावती का आदर करता हूं लेकिन ये भी कह देता हूं कि कांग्रेस पार्टी लोकसभा चुनाव में पूरे दमखम के साथ लड़ेगी और 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश में सरकार बनाएगी। हम प्रदेश को बदलना चाहते हैं और ये होकर रहेगा।

वहीं, प्रियंका का भाषण सुनने की राह देख रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को निराशा हुई। प्रियंका बिना बोले ही चली गईं। 
04:59 PM, 11-Feb-2019
रोड शो के दौरान कांग्रेस का काफिला लखनऊ के लालबाग इलाके में पहुंचा। जहां राहुल गांधी ने जनता को सम्बोधित किया। राहुल गांधी ने कहा कि मैं, ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रियंका यूपी में कांग्रेस को मजबूत करेंगे। राहुल ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस फ्रंटफुट पर खेलेगी और 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

राहुल गांधी राफेल मामले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि 'द हिंदू' अखबार में देख लीजिए कि किस तरह राफेल मामले में चोरी की गई है। उन्होंने एक बार फिर चौकीदार चोर है का नारा लगाया।

वहीं, जब काफिला हजरतगंज पहुंचा तो प्रियंका वाड्रा ने एक बच्ची को गोद में उठाया और उसे चॉकलेट दी। राहुल-प्रियंका सहित सभी नेताओं ने गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।



रोड शो खत्म होने पर कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लखनऊ की जनता को धन्यवाद दिया। उन्होंने आभार जताते हुए लिखा कि अद्भुत, ऐतिहासिक, जनसमर्थन के लिए धन्यवाद लखनऊ। संकेत साफ हैं- सरकार जाने को है, बदलाव आने को है।
 
विज्ञापन
04:21 PM, 11-Feb-2019
लखनऊ में कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा का रोड शो जारी है। शहर के हुसैनगंज चौराहे के पास जब काफिला पहुंचा तो बिजली के तारों के चलते राहुल गांधी व प्रियंका को नीचे उतरना पड़ा। बस पर सवार सभी नेता कुछ देर पैदल चले। उन्होंने रास्ते में चाय पी और फिर आगे की तरफ बढ़ चले। उनका रोड शो अब शहर के लालबाग इलाके में पहुंच चुका है। रोड शो के कारण आमजनता को भीषण जाम के कारण कुछ मुश्किलों का भी सामना करना पड़ रहा है।
लखनऊ में कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा का रोड शो जारी है। काफिला अब आलमबाग चौराहा पहुंच गया है। रोड शो के लिए बड़ी संख्या में कांग्रेसी इकट्ठा हुए हैं। रोड शो में कांग्रेस विधायक लल्लू सिंह, अखिलेश प्रताप सिंह, आरपीएन सिंह, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुष्मिता देव, अन्नू टण्डन, दीपक सिंह, ललितेश पति त्रिपाठी, प्रदीप जैन, जितिन प्रसाद, इमरान मसूद व राजीव शुक्ला मौजूद हैं।

लखनऊ में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का रोड शो जारी है। इस दौरान कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता काफी उत्साह में नजर आ रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी के स्वागत के लिए शहर भर मे पोस्टर लगाने के साथ ही राफेल मुद्दे के भी पोस्टर लगाए हैं। इन पोस्टर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उद्योगपति अनिल अंबानी से गले मिलते हुए दिखाया गया है। पोस्टर में राफेल घोटाले के एक लाख तीन हजार करोड़ रुपये का होने का दावा किया जा रहा है। प्रियंका वाड्रा का रोड शो शाम चार बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर खत्म होगा। रोड शो के लिए बस पंजाब से मंगवाई गई है।

01:18 PM, 11-Feb-2019
लखनऊ पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का कांग्रेस नेता व कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त स्वागत किया। इसके बाद रोड शो शुरू हुआ। रोड शो लखनऊ एयरपोर्ट से कांग्रेस मुख्यालय तक होगा। इस बीच करीब 37 जगहों पर उनका स्वागत होगा।

रोड शो के लिए राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, ज्योतिरादित्य सिंधिया व अन्य कांग्रेस नेता बस पर सवार हैं। जिसमें प्रियंका गांधी लीड करती हुई नजर आ रही हैं। जबकि राहुल गांधी वहां एक सहयोगी की भूमिका में दिख रहे हैं।

वहीं, कांग्रेसियों में खासा उत्साह है। वह नारेबाजी करने के साथ ही खुशी से झूम रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:59 PM, 11-Feb-2019
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी व पश्चिमी यूपी के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ लखनऊ पहुंच चुकी हैं। एयरपोर्ट पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया और नारेबाजी की।
 
12:26 PM, 11-Feb-2019
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी व पश्चिम यूपी के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ लखनऊ के लिए रवाना हो चुकी हैं। लखनऊ में एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए पहुंचे युवाओं का कहना है कि अब देश को नरेंद्र मोदी नहीं चाहिए। वह 'वेल्कम रागा' मतलब राहुल गांधी आपका स्वागत है कि टीशर्ट पहने हुए हैं।






कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के सोमवार को रोड-शो के चलते सुबह से शहर की यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। एएसपी ट्रैफिक रविशंकर निम ने बताया कि अमौसी एयरपोर्ट से माल एवेन्यू स्थित कांग्रेस प्रदेश कार्यालय आगमन और रोड शो प्रस्तावित है। यहां देखें, पूरा रूट डायवर्जन-

क्लिक करें और देखें- राहुल-प्रियंका के रोड शो पर आज बदली लखनऊ की यातायात व्यवस्था, देखें- किधर से जाएं, किधर से न जाएं
प्रियंका गांधी वाड्रा, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी व ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ अब से कुछ ही देर में लखनऊ पहुंचने वाली हैं। एयरपोर्ट पर उनका स्वागत करने के लिए कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता व सेवा दल के लोग पहुंच चुके हैं। एयरपोर्ट पर इस समय राजीव शुक्ला, प्रमोद तिवारी व अजय कपूर सहित कई बड़े कांग्रेस नेता पहुंच चुके हैं।
11:21 AM, 11-Feb-2019
कांग्रेस महासचिव व पूर्वी यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के लखनऊ पहुंचने से पहले तल्ख राजनीतिक बयानबाजियों का दौर शुरू हो गया है। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सिद्घार्थनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस के लोग इसे रोड शो कह रहे हैं पर भाजपा के लिए ये चोर मचाए शोर जैसी बात है। पूरा गांधी-वाड्रा परिवार भ्रष्टाचार के मामले में जमानत पर है। इसलिए वो रोड शो नही 'चोर शो' कर सकते हैं। यूपी व लखनऊ के लोग इस शो में ऐसे लोगों का चेहरा देखेंगे जिन्होंने भारत के 12 लाख करोड़ रुपये लूट लिए हैं।
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed