फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   priyanka gandhi vadra Attacks on uttar pradesh government yogi adityanath

यूपी: किसान की मौत पर प्रियंका गांधी का हमला, कहा-घटना निंदनीय, परिवार को मिले मुआवजा

Sun, 06 Oct 2019 12:35 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 06 Oct 2019 12:35 PM IST
विज्ञापन
priyanka gandhi vadra Attacks on uttar pradesh government yogi adityanath
प्रियंका गांधी
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक बार फिर से उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर हमला बोला है। इस बार प्रियंका गांधी ने बदायूं में किसान की मौत को लेकर निशाने पर लिया ह। 
विज्ञापन


प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने बिजली के दाम बढ़ाए और बिजली बिल वसूली के नाम पर किसानों को जेल में डाल कर प्रताड़ित किया जा रहा है। 
विज्ञापन


बदायूं के किसान बृजलाल के साथ घटी घटना निंदनीय है। उनके परिवार को मुआवजा मिले और किसी भी किसान को प्रताड़ित नहीं किया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है मामला?

बदायूं पावर कॉर्पोरेशन की टीम की शिकायत पर पकड़े गए एक व्यक्ति की गुरुवार को हिरासत में ही हालत बिगड़ जाने के कारण मौत हो गई। जरीफनगर निवासी बृजपाल को कुछ दिनों पहले बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया था। चोरी के मामले में बिजली विभाग ने बृजपाल पर बिजली विभाग ने 81,943 रुपये का जुर्माना लगाया था।

समय से पैसा जमा नहीं करने पर राजस्व विभाग ने कार्रवाई करते हुए बकाए पैसे वसूलने के आदेश दिए। इसके बाद राजस्व विभाग की टीम ने घर से बृजपाल को पकड़ लिया था।

वह पिछले 11 दिनों से हवालात में था। गुरुवार को अचानक तबीयत खराब होने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत ज्यादा खराब होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल जाते वक्त रात्से में ही बृजपाल की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed