{"_id":"613c6a928ebc3e7fd851aa17","slug":"priyanka-gandhi-two-days-raebareli-visit","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी चुनाव 2022: मां सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली का दो दिवसीय दौरा करेंगी प्रियंका गांधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी चुनाव 2022: मां सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली का दो दिवसीय दौरा करेंगी प्रियंका गांधी
Sat, 11 Sep 2021 02:10 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 11 Sep 2021 02:10 PM IST
सार
कांग्रेस की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली में रहेंगी। इस दौरान वह संगठन के पदाधिकारियों के साथ चर्चा करेंगी।
विज्ञापन
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी दो दिवसीय दौरे पर रविवार को अपनी मां सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र आएंगी। वह 13 सितंबर तक यहां रुकेंगी। इस दौरान जिला-शहर एवं फ्रंटल संगठनों के साथ वरिष्ठ कांग्रेसियों और आम कार्यकर्ताओं व नागरिकों से भी मुलाकात करेंगी।
विज्ञापन
उनके दौरे को लेकर जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। इसको लेकर शुक्रवार को भुएमऊ में कांग्रेसियों की बैठक हुई, जिसमें प्रियंका गांधी के आगमन की तैयारियों और उनके सामने रखे जाने वाले मुद्दों को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन
भुएमऊ गेस्ट हाउस में जिला कांग्रेस कमेटी, सभी न्याय पंचायत, ब्लॉक अध्यक्ष, फ्रंटल संगठनों के अध्यक्ष और नगर पंचायत के पदाधिकारियों की बैठक में सांसद सोनिया गांधी के प्रतिनिधि केएल शर्मा ने कहा कि प्रियंका गांधी 12 और 13 सितंबर को रहेंगी। इस दौरान वह विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा करेंगी। उन्होंने कहा कि सांसद चाहती हैं कि आप सब लोग गांव-गांव जाकर आमजनों की समस्याओं को सुनें और निस्तारण करने के साथ संगठन की मजबूती के लिए कार्य करें।
विज्ञापन
कांग्रेस के जिला प्रवक्ता विनय द्विवेदी ने बताया कि चुरुवा बार्डर से भुएमऊ तक प्रियंका गांधी का स्वागत किया जाएगा। बैठक में जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी, सईदुल हसन, पूर्व विधायक अशोक सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष वीके शुक्ला, साहब शरण पासवान, नौशाद हुसैन खतीब, महेश प्रसाद शर्मा, छेदीलाल पासी आदि मौजूद रहे।