सीतापुर में डॉक्टर की हत्या: प्रियंका गांधी ने यूपी की कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल, कहा- लोगों में भय व्याप्त
प्रियंका गांधी ने सीतापुर में एक डॉक्टर की हत्या को लेकर प्रदेश सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि सीतापुर, उप्र में एक डॉक्टर को उसके क्लिनिक में घुसकर अपराधियों ने उसे तलवार से काट दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने यूपी की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि लोगों के मन में भय व्याप्त है। सरकार झूठे प्रचार के अलावा कुछ नहीं कर रही है।
प्रियंका गांधी ने सीतापुर में एक डॉक्टर की हत्या को लेकर प्रदेश सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि सीतापुर, उप्र में एक डॉक्टर को उसके क्लिनिक में घुसकर अपराधियों ने उसे तलवार से काट दिया।
ऐसी घटनाओं से प्रदेशवासियों के मन में भय पैदा हो रहा है। आम लोगों की सुरक्षा व्यवस्था का इतना बुरा हाल और सरकार झूठे प्रचार के सिवा कुछ कर ही नहीं रही है।
सीतापुर, उप्र में एक डॉक्टर को उसके क्लिनिक में घुसकर अपराधियों ने उसे तलवार से काट दिया।
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) August 4, 2021
ऐसी घटनाओं से प्रदेशवासियों के मन में भय पैदा हो रहा है।आम लोगों की सुरक्षा व्यवस्था का इतना बुरा हाल और सरकार झूठे प्रचार के सिवा कुछ कर ही नहीं रही है।#जंगलराज
बता दें कि सीतापुर के हरगांव थाना क्षेत्र में मंगलवार को अपने क्लीनिक पर बैठकर मरीजों को देख रहे एक डॉक्टर की दिनदहाड़े दबंग ने तलवार से काटकर निर्मम हत्या कर दी। ताबड़तोड़ वार से डॉक्टर का एक हाथ और दूसरे हाथ का पंजा कट गया। बेटे को बचाने गए डॉक्टर के पिता पर भी दबंग ने तलवार से हमलाकर कर दिया, इससे वह भी घायल हो गए।
वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से भाग रहे हत्यारोपी को लोगों ने दबोच लिया और इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस के हवाले आरोपी को कर दिया गया। घटना की वजह बेची गई प्रॉपर्टी का पैसा न देना बताया जा रहा है। पुलिस पिकेट से चंद कदमों की दूरी पर दिनदहाड़े हुई हत्या की वारदात से इलाके में दहशत फैल गई है। पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।