फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Priyanka Gandhi to hold meeting with members, responsibility and accountability will be fixed, task will be fixed

प्रियंका गांधी कमेटियों के सदस्यों के साथ करेंगी बैठक, तय होगी जिम्मेदारी, निर्धारित होगा टास्क

Wed, 09 Sep 2020 03:47 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 09 Sep 2020 03:47 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Gandhi to hold meeting with members, responsibility and accountability will be fixed, task will be fixed
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा। - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी जल्द ही हाल-फिलहाल में घोषित कमेटियों के सदस्यों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बैठक करेंगी। गौरतलब है कि पिछले दिनों यूपी कांग्रेस के लिए सात नई कमेटियों का गठन किया गया है।
विज्ञापन


एक तरफ कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान चल रहा है, दूसरी तरफ सात कमेटियों के जरिए एक मजबूत व्यूह रचना की गई है। जिसको आगामी विधानसभा चुनाव के लिए चुनावी तैयारी के बतौर देखा जा रहा है। उत्तर प्रदेश की प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गाँधी ने कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति, पंचायतों के चुनाव के लिए पंचायती राज चुनाव तैयारी समिति, प्रचार-प्रसार कमेटी, प्रशिक्षण एवं कैडर निर्माण समिति, मेनिफेस्टो निर्माण समिति, सदस्यता अभियान समिति और संपर्क एवं ज्वाइनिंग समिति बनाई है।
विज्ञापन


साथ ही साथ वह उत्तर प्रदेश में संगठन विस्तार के बाद सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों के साथ बैठक करके उन्हें निर्देश देंगी और आगामी संगठन निर्माण और रणनीतियों पर चर्चा करेंगी। 7 सितम्बत को प्रदेश कमेटी में विस्तार हुआ है। संगठन विस्तार में दो उपाध्यक्ष, 6 महासचिव, 22 सचिवों और प्रदेश में संगठन का कामकाज देखने के लिए दो संगठन सचिव बनाये गए हैं। महासचिव प्रियंका गांधी के साथ इस बैठक में सभी पदाधिकारियों और कमेटियों के सदस्यों  की ठोस जिम्मेदारी, जबाबदेही और टॉस्क तय होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed