{"_id":"5edf7e528ebc3e431836c798","slug":"priyanka-gandhi-talks-to-applicants-of-69000-teachers-recruitment","type":"story","status":"publish","title_hn":"69 हजार शिक्षक भर्ती में प्रियंका गांधी ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, अभ्यर्थियों से की बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
69 हजार शिक्षक भर्ती में प्रियंका गांधी ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, अभ्यर्थियों से की बात
Tue, 09 Jun 2020 06:01 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 09 Jun 2020 06:01 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा।
- फोटो : amar ujala
69000 सहायक शिक्षक भर्ती को यूपी का व्यापम घोटाला बताने वाली कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को भर्ती से जुड़े अभ्यर्थियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये बात की और उनका पक्ष जाना। उन्होंने आरोप लगाया कि मामले में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हुई है।
विज्ञापन
हालांकि, योगी सरकार ने फर्जीवाड़े की जांच एसटीएफ को सौंप दी है। प्रियंका गांधी ने कहा कि अभी तक जो मीडिया रिपोर्ट्स आई हैं उसके आधार पर कहा जा सकता है कि भर्ती प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर घोटाला हुआ है।
विज्ञापन
उन्होंने ट्विटर पर जारी किए गए वीडियो संदेश में कहा कि डेढ़ साल पहले हुई परीक्षा का परिणाम अब आ रहा है अगर कुछ गड़बड़ी नहीं हुई तो परिणाम आने में इतना वक्त क्यों लगा। अभ्यर्थियों ने इतनी मुश्किलें उठाई और अब घोटाले की खबरें सामने आ रही हैं।
विज्ञापन
उन्होंने भर्ती प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर प्रक्रिया साफ-सफाई और पारदर्शिता से हुई है तो 11 लोगों को क्यों गिरफ्तार किया गया है। ये युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ है। मुख्यमंत्री को जिम्मेदारी लेनी चाहिए। प्रियंका ने मांग की है कि मामले में ठोस कार्रवाई होनी चाहिए।
वहीं, बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने मामले में सीबीआई जांच की मांग की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि उत्तर प्रदेश में 69 हजार शिक्षकों की भर्ती में बड़े पैमाने पर गड़गड़ी, धांधली व भ्रष्टाचार रोज नए-नए खुलासे व तथ्यों के उजागर होने के कारण अब यह मामला काफी गंभीर हो गया है। जनता काफी आशंकित है। ऐसे में इसकी सी.बी.आई. जाँच होनी चाहिए, बी.एस.पी. की यह मांग है।
उत्तर प्रदेश में 69 हजार शिक्षकों की भर्ती में बड़े पैमाने पर गड़गड़ी, धांधली व भ्रष्टाचार आदि के सम्बंध में रोज नए-नए खुलासे व तथ्यों के उजागर होने के कारण अब यह मामला काफी गंभीर हो गया है। जनता काफी आशंकित है। ऐसे में इसकी सी.बी.आई. जाँच होनी चाहिए, बी.एस.पी. की यह माँग है।
— Mayawati (@Mayawati) June 9, 2020