{"_id":"5ec3e7ca8ebc3e903a5789f0","slug":"priyanka-gandhi-says-up-government-is-not-allowing-us-to-run-the-buses","type":"story","status":"publish","title_hn":"भले ही भाजपा बसों पर अपने बैनर व पोस्टर लगवा ले लेकिन हमारा सेवा भाव न ठुकराए: प्रियंका गांधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भले ही भाजपा बसों पर अपने बैनर व पोस्टर लगवा ले लेकिन हमारा सेवा भाव न ठुकराए: प्रियंका गांधी
Tue, 19 May 2020 07:36 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 19 May 2020 07:36 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी
- फोटो : Social Media
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मंगलवार की शाम को ट्वीट कर कहा यूपी सरकार से बसें चलवाने के लिए अनुमति लेने में तीन दिन व्यर्थ हो गए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि उप्र सरकार ने हद कर दी है। जब राजनीतिक परहेजों को परे करते हुए त्रस्त और असहाय प्रवासी भाई बहनों को मदद करने का मौका मिला तो दुनिया भर की बाधाएं सामने रख दिए।
विज्ञापन
प्रियंका ने कहा कि इन बसों पर आप चाहें तो भाजपा चाहे तो भाजपा का बैनर लगा दीजिए, अपने पोस्टर बेशक लगा दीजिए लेकिन हमारे सेवाभाव को मत ठुकराइए। क्योंकि इस राजनीतिक खिलवाड़ में तीन दिन व्यर्थ हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि इन तीन दिनों में सड़कों पर चलते हुए हमारे देशवासी दम तोड़ रहे हैं।
विज्ञापन
बता दें कि यूपी सरकार ने कांग्रेस द्वारा सौंपी गई बसों की लिस्ट की जांच करने के बाद दावा किया कि इस लिस्ट में बाइक, ऑटो व कारों के नंबर हैं। इसमें बसों की डिटेल सही नहीं है जिस पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। इसे लेकर प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया है। ट्वीट में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू सड़क पर पुलिसकर्मियों से बहस करते हुए नजर आ रहे हैं।
उप्र सरकार ने हद कर दी है। जब राजनीतिक परहेजों को परे करते हुए त्रस्त और असहाय प्रवासी भाई बहनों को मदद करने का मौका मिला तो दुनिया भर की बाधाएँ सामने रख दिए। @myogiadityanath जी इन बसों पर आप चाहें तो भाजपा का बैनर लगा दीजिए, अपने पोस्टर बेशक लगा दीजिए लेकिन हमारे सेवा भाव..1/2 pic.twitter.com/4SW3cax2H5
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) May 19, 2020
.. को मत ठुकराइए क्योंकि इस राजनीतिक खिलवाड़ में तीन दिन व्यर्थ हो चुके हैं। और इन्ही तीन दिनों में हमारे देशवासी सड़कों पर चलते हुए दम तोड़ रहे हैं। 2/2
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) May 19, 2020
कांग्रेस का दावा है कि हम 1000 बसें चलवाने के लिए तैयार हैं लेकिन यूपी सरकार राजनीति कर रही है।