{"_id":"5ecf84b08ebc3e907234b8d2","slug":"priyanka-gandhi-s-message-to-political-parties","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से लड़ रही महाराष्ट्र सरकार का सहयोग करने की जगह गिराने का काम कर रही भाजपा: प्रियंका गांधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से लड़ रही महाराष्ट्र सरकार का सहयोग करने की जगह गिराने का काम कर रही भाजपा: प्रियंका गांधी
Thu, 28 May 2020 03:00 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 28 May 2020 03:00 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने गुरुवार को एक वीडियो संदेश जारी कर आपसी मतभेद भुलाकर सभी पार्टियों से सहयोग करने की अपील की। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि ऐसे वक्त में जब महाराष्ट्र की सरकार कोरोना जैसी भयंकर महामारी से लड़ रही है तो उसे सहयोग करने की जगह भाजपा सरकार को गिराने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
प्रियंका ने कहा कि यह मुश्किल वक्त है। सभी को देश की आमजनता की मदद करनी चाहिए। हमने यूपी के श्रमिकों की मदद के लिए एक हजार बसें भेजी लेकिन योगी सरकार ने उन्हें स्वीकार नहीं किया जबकि आपसी मतभेद भुलाकर जनता की मदद करनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि हमने तो ऑफर दिया था कि भले ही बसों पर भाजपा के बैनर व पोस्टर लगा लें लेकिन उनका इस्तेमाल करें पर उन्होंने हमारी बात नहीं सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रियंका गांधी ने देश के गरीबों व छोटे व्यापारियों व दुकानदारों के लिए चार मांगे रखीं। उन्होंने कहा कि सरकार हर जरूरतमंद को 10 हजार रुपये दे। अगले छह महीने के लिए श्रमिकों व गरीबों के खाते में हर महीने साढ़े सात हजार रुपये दिए जाएं। जो प्रवासी मजदूर वापस लौटे हैं उनके लिए मनरेगा के कार्यदिवस 100 से बढ़ाकर 200 किए जाएं। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के कारण व्यापार पूरी तरह बंद है। अर्थव्यवस्था को फिर से पटरी पर लाने के लिए सरकार छोटे व्यापारी व दुकानदारों को वित्तीय पैकेज दे।