फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Priyanka Gandhi removed from the post of UP in-charge before Lok Sabha elections, responsibility given to Avin

UP: लोकसभा चुनाव से पहले यूपी प्रभारी पद से हटीं प्रियंका गांधी, अविनाश पांडेय को दी गयी जिम्मेदारी

Sun, 24 Dec 2023 11:12 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 24 Dec 2023 11:12 AM IST
सार

लोकसभा चुनाव के ठीक पहले प्रियंका गांधी यूपी के प्रभारी पद से हट गई हैं। लंबे समय से इस बात के कयास लग रहे थे कि प्रियंका इस पद से अपने आप को हटा सकती हैं।

विज्ञापन
Priyanka Gandhi removed from the post of UP in-charge before Lok Sabha elections, responsibility given to Avin
Priyanka Gandhi - फोटो : Social Media

विस्तार


विज्ञापन
कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश प्रभारी पद पर प्रियंका गांधी की जगह अब नागपुर निवासी अविनाश पांडेय को जिम्मेदारी सौंपी है। अविनाश अभी झारखंड के प्रभारी हैं। इसे आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टि से अहम माना जा रहा है। फिलहाल प्रियंका गांधी को अभी कोई घोषित जिम्मेदारी नहीं दी गई है।

अखिल भारतीय कांग्रस कमेटी के पदाधिकारियों की घोषणा होने के बाद से ही उत्तर प्रदेश के प्रभारी पद पर निगाहें लगी थीं। प्रियंका गांधी को लोकसभा चुनाव 2019 से ठीक पहले यूपी की जिम्मेदारी दी गई थी, लेकिन तमाम प्रयास के बाद भी कांग्रेस के हाथ सिर्फ रायबरेली सीट लगी। इसी तरह वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई। पार्टी के विधायकों की संख्या सात से घटकर दो पर आ गई।
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव के बााद से ही प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश से दूरी बना ली थी। ऐसे में उत्तर प्रदेश प्रभारी को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं थीं। शनिवार को महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से कई प्रदेशों के प्रभारियों की घोषणा की गई। इसमें महाराष्ट्र के नागपुर निवासी अविनाश पांडेय को उत्तर प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह विधान सभा चुनाव के दौरान उत्तर प्रदेश के घोषणा पत्र कमेटी के प्रभारी रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन







 

कौन हैं अविनाश पांडेय

Priyanka Gandhi removed from the post of UP in-charge before Lok Sabha elections, responsibility given to Avin
अविनाश पांडेय - फोटो : एएनआई
राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडेय इससे पहले राजस्थान के चुनाव निरीक्षक एवं गुजरात व झारखंड के प्रभारी रह चुके हैं। वह पहली बार 1985-89 तक महाराष्ट्र के विधायक रहे। जुलाई 2010 में राज्यसभा सदस्य भी रहें हैं।

सचिन बने महासचिव
सचिन पायलट को महासचिव बनाया गया है साथ ही उन्हें छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी की भी जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, रमेश चेन्निथला को महाराष्ट्र  कांग्रेस का प्रभारी नियुक्त किया गया।

राजीव शुक्ला को हिमाचल का जिम्मा
कांग्रेस महासचिवों में उत्तर प्रदेश से राजीव शुक्ला को हिमाचल और चंडीगढ़ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed