फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Election 2022: Priyanka Gandhi Press Conference Today in Lucknow, 40 Percent Tickets to Women Candidates

कांग्रेस का नया नारा: 'लड़की हूं...लड़ सकती हूं', प्रियंका का एलान- यूपी में 40 फीसदी टिकट महिलाओं को

Tue, 19 Oct 2021 02:17 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 19 Oct 2021 02:17 PM IST
सार

UP Assembly Election 2022: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि यूपी चुनाव में कांग्रेस 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देगी। उन्होंने महिलाओं से राजनीति में आने का आह्वान किया।

विज्ञापन
UP Election 2022: Priyanka Gandhi Press Conference Today in Lucknow, 40 Percent Tickets to Women Candidates
प्रियंका गांधी वाड्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि आने वाले उत्तर प्रदेश के चुनावों में हम 40 फीसदी टिकट (उम्मीदवार) महिलाओं को देंगे। यह निर्णय उन सब महिलाओं के लिए है जो चाहती हैं कि उत्तर प्रदेश में बदलाव आए, प्रदेश आगे बढ़े। 
विज्ञापन


प्रियंका गांधी ने कहा कि आज प्रदेश में नफरत का बोलबाला है। प्रियंका ने महिलाओं से आह्वान किया और कहा कि राजनीति में आइए, आगे आइए। कांग्रेस का आवेदन खुला रहेगा। आप आगे आइए। मेरे कंधे से कंधा मिलाकर चलिए। यह एक शुरूआत है आने वाले समय में यह प्रतिशत बढ़ सकता है। यह पूछे जाने पर कि क्या कांग्रेस को इतने उम्मीदवार मिल पाएंगे। इस पर प्रियंका ने कहा कि हम अपने प्रत्याशियों की पूरी मदद करेंगे। वो जरूर जीतेंगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि इस निर्णय से उत्तर प्रदेश की राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी। ये निर्णय आम महिलाओं के लिए है। यह निर्णय प्रयागराज की पारो के लिए है। यह निर्णय चंदौली की बेटी के लिए है। ये निर्णय उन्नाव की बेटी के लिए है। ये निर्णय रमेश चन्द्र की बेटी के लिए है। ये निर्णय लखनऊ की एक वाल्मीकि समाज की लड़की के लिए है जो बेरोजगार है।

ये निर्णय सोनभद्र की महिला के लिए है, जो न्याय चाहती है। ये निर्णय उत्तर प्रदेश की हर एक महिला के लिए है, जो बदलाव चाहती है। हमने आवेदन पत्र मांगे हैं। ये अगले महीने की 15 तारीख तक खुला है। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि आगे आइए। मेरे कंधे से कन्धा मिलाकर संघर्ष कीजिए। सवालों के जवाब में प्रियंका ने कहा कि उत्तर प्रदेश में हम बदलाव की राजनीति करने आए हैं।

यूपी में बदलाव का सपना पूरा होगा: प्रियंका
प्रियंका गांधी ने कहा कि यूपी में बदलाव का सपना पूरा होगा। देश को विकास की ओर आगे ले जाना है। भागीदारी के लिए महिलाओं को आगे आना होगा। महिलाओं को अपनी सुरक्षा खुद करनी होगी। मेरा फैसला यूपी की हर महिला के लिए है। 

यह फैसला सभी महिलाओं के लिए है: प्रियंका

प्रियंका ने कहा कि यह सोच समझकर लिया गया निर्णय है। यह ऐतिहासिक फैसला है। यह फैसला सभी महिलाओं के लिए है। कांग्रेस पूरी क्षमता के साथ सरकार से सड़क पर लड़ रही है। महिलाएं सेवाभाव से देश की तस्वीर बदल सकती हैं।

प्रियंका ने कहा कि यूपी में हक मिलेगा तो केंद्र में भी मिलेगा। जो महिलाएं चुनाव लड़ना चाहती हैं वो आएं। राजनीति में बदलाव के लिए संघर्ष की जरूरत है। महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए टिकट में आरक्षण दिया जाएगा। 

यूपी में आज कुचला जा रहा है: प्रियंका
प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं उन लोगों के लिए लड़ रही हूं जो कि अपनी आवाज नहीं उठा पा रहे हैं। आवाज उठाने वालों को कुचला जा रहा है। मेरी राजनीति हालात बदलने की है। आज यूपी में मारने और कुचलने की राजनीति हो रही है। मुख्यमंत्री कौन होगा? इस पर प्रियंका गांधी ने कहा कि इस पर अभी निर्णय नहीं हुआ है।

प्रेस कांफ्रेंस में मंच पर प्रियंका गांधी के अलावा पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत, प्रमोद तिवारी, आराधना मिश्रा मोना, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, आचार्य प्रमोद कृष्णन और नसीमुद्दीन सिद्दीकी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed