फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   priyanka gandhi post message for lucknow congress before arrival

लखनऊ आने से पहले प्रियंका का ऑडियो वायरल ‘आओ मिलकर करें नई राजनीति की शुरुआत’

Sun, 10 Feb 2019 08:37 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: अजय सिंह Updated Sun, 10 Feb 2019 08:37 PM IST
विज्ञापन
priyanka gandhi post message for lucknow congress before arrival
Priyanka Gandhi

प्रियंका गांधी के लखनऊ आने से पहले उनका एक ऑडियो यहां पहुंच गया। इसमें प्रिंयका ने प्रदेश वासियों से मिलकर नई राजनीति की शुरुआत करने की भावुक अपील की है। ऑडियो में प्रियंका कहती हैं-‘नमस्कार! मैं प्रियंका गांधी वाड्रा बोल रही हूं। कल (सोमवार को) मैं आपसे मिलने लखनऊ आ रही हूं। मेरे दिल में आशा है हम एक नई राजनीति की शुरुआत करें। एक ऐसी राजनीति जिसमें आप सबकी भागीदारी हो। जिसमें मेरे युवा दोस्त, मेरी बहिनें और सबसे बढ़कर हर कमजोर व्यक्ति की आवाज सुनी जा सके। आइए! मेरे साथ मिलकर एक नई राजनीति और एक नए भविष्य के लिए काम करें।’

विज्ञापन




प्रियंका कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव बनने के बाद पहली बार यूपी आ रहीं हैं। उनके साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और पश्चिमी यूपी के पार्टी प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया भी होंगे। तीनों नेताओं का अमौसी एयरपोर्ट से पीसीसी मुख्यालय तक रोड शो का रूट भी फाइनल कर दिया गया है। उनके आगमन को लेकर यहां व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। 11 फरवरी को राहुल, प्रियंका और ज्योतिरादित्य चार्टर प्लेन से दिल्ली से लखनऊ करीब 11 बजे आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed