फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Priyanka Gandhi meets to mayawati in Delhi.

दिल्ली: मायावती से मिलने पहुंचीं प्रियंका गांधी, बसपा सुप्रीमो की मां के निधन पर जताया शोक

Sun, 14 Nov 2021 12:44 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 14 Nov 2021 12:44 PM IST
सार

कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को मायावती से मिलकर उनकी मां के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।

विज्ञापन
Priyanka Gandhi meets to mayawati in Delhi.
प्रियंका गांधी ने शोक जताया। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा रविवार को बसपा सुप्रीमो मायावती के दिल्ली स्थित आवास पर पहुंचीं और उनकी मां के निधन पर संवेदनाएं व्यक्त कीं। बता दें कि शनिवार को मायावती की मां रामरती का हृदय गति रुकने से निधन हो गया था। वह 92 वर्ष की थीं और पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं।

विज्ञापन


शनिवार को मायावती अपनी मां के निधन की खबर मिलते ही नई दिल्ली के लिए रवाना हो गईं। बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने रामरती के निधन की खबर ट्विटर पर साझा करते हुए गहरा दु:ख जताया। उन्होंने बताया है कि अंतिम संस्कार परिवार के अन्य सदस्यों के एकत्र होने के बाद रविवार को किया जाएगा। उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए 3, त्यागराज मार्ग नई दिल्ली में रखा गया है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी, हृदय नारायण व प्रियंका ने जताया दु:ख
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित व उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सहित कई राजनीतिज्ञों ने मायावती की मां के निधन पर गहरा दु:ख जताया है। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिजनों को दु:ख सहन करने की शक्ति देने की कामना की है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने भी दु:ख जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निधन की सूचना सार्वजनिक होने पर प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा कि बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की माता जी रामरती जी के निधन का दुखद समाचार मिला। ईश्वर उन्हें श्रीचरणों में स्थान दें एवं इस दुख की घड़ी में परिजनों को कष्ट सहने का साहस दें।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी ट्वीट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती की पूज्य माताजी श्रीमती रामरती जी का निधन अत्यंत दुःखद है। प्रभु श्री राम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed